Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

35 स्कूली बच्चों ने ब्लेड-पिन से काटे हाथ : एक-दूसरे को देखकर काटने की कही बात, स्टूडेंट्स के हाथों पर गहरे निशान मिले

धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक स्थित दहदहा गांव के शासकीय माध्यमिक शाला में 6वीं से 8वीं तक के 35 बच्चों के हाथों पर ब्लेड और पिन से बने कट के निशान पाए गए।

18 फरवरी को स्कूल प्रबंधन ने देखा कि कई बच्चों के हाथ कटे हुए हैं। तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। जांच में बच्चों के हाथों पर गहरे निशान मिले।

एक-दूसरे को देखकर काटने की बात

कुछ बच्चों ने बताया कि वे एक-दूसरे को देखकर हाथ काटने लगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किसी ने उकसाया या यह समूह प्रभाव (ग्रुप इन्फ्लुएंस) का मामला है।

अभिभावकों की चिंता

परिजनों ने कहा कि बच्चे घर में ऐसा व्यवहार नहीं करते। उन्होंने स्कूल की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

प्रशासन हरकत में

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम स्तर पर जांच शुरू की गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच की जा रही है और यदि किसी ने बच्चों को उकसाया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

काउंसलिंग जारी

स्कूल प्राचार्य पुनीत राम साहू के अनुसार 13 फरवरी को मामला संज्ञान में आया था। उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद से बच्चों और अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

आगे क्या

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्म-प्रेरित कृत्य था या किसी के उकसावे का परिणाम।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन