Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: Swacch Bharat Mission: लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा इंदौर, कुछ ही देर में होंगे नतीजे घोषित

News Desk / Fri, Sep 30, 2022


03:48 PM, 01-Oct-2022

दिल्ली में आयोजित समारोह में कलेक्टर मनीष सिंह के साथ अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

समारोह के लिए इंदौर के अफसरों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, इसलिए इस बार भी इंदौर का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि इंदौर की सबसे बड़ी ताकत घर-घर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन है। शहर में छह तरीके से सेग्रिगेशन होता है, जबकि दूसरे शहर पूरी तरह इन दोनों व्यवस्थाओं को लागू नहीं कर पाए हैं।

शहर में होगा लाइव प्रसारण
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर शहर को स्वच्छता में लगातार छठवीं बार स्वच्छता का अवॉर्ड मिलने की संभावना को देखते हुए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। राजबाड़ा, पलासिया चौराहा सेल्फी पॉइन्ट, मालवा मिल चौराहा, मेघदूत उपवन, खजराना मंदिर परिसर, रणजीत हनुमान मंदिर परिसर, बड़ा गणपति चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, रीगल चौराहा, मरीमाता चौराहा, रेडिसन चौराहा के आसपास, तीन पुलिया चौराहा परदेशीपुरा, 56 दुकान नगर निगम प्रांगण पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

03:45 PM, 01-Oct-2022

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित होंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर लगातार पांच बार से नंबर वन का खिताब जीत रहा है। पिछले साल इंदौर जहां नंबर 1 के स्थान पर था, तो वहीं भोपाल सातवें, ग्वालियर 15 वें और जबलपुर 20 वें स्थान पर था। सर्वेक्षण में प्रदेश को देश के तीसरे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिला था। पिछले वर्ष उज्जैन को 1 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में देश का पांचवा सबसे साफ शहर घोषित किया था। वहीं, देवास को 10वां स्थान मिला था। 
 

03:33 PM, 01-Oct-2022

Swacch Bharat Mission: लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा इंदौर, कुछ ही देर में होंगे नतीजे घोषित

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर छक्का मारने को तैयार है। चार बजे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैंकिंग घोषित करने का कार्यक्रम शुरू होगा। इससे पहले ही इंदौर में जश्न का माहौल है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कमिश्नर पवन कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी दिल्ली में कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इंदौर नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों की 25 सदस्यीय टीम भी पुरस्कार लेने दिल्ली पहुंच गई है। 

सेवन स्टार की उम्मीद
स्वच्छता का छक्का लगाने को तैयार इंदौर को देश की पहली सेवन स्टार सिटी बनने की उम्मीद है। इससे पहले किसी भी शहर को सेवन स्टार रैंकिंग नहीं मिली है। इंदौर भी पिछले दो साल से फाइव स्टार रैंकिंग से ही संतोष कर रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर वेस्ट टू वेल्थ के सस्टेनेबल मॉडल को इंदौर में स्थापित किया गया है। एशिया का सबसे बड़ा 550 टन प्रतिदिन की क्षमता के बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किया है। इंदौर देश का इकलौता शहर है, जिसने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूले और जीरो कॉस्ट मॉडल पेश किया।

कार्यक्रम का प्रसारण यहां देख सकते हैं लाइव


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन