Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: क्या सिंधिया घर वापसी का दे रहे संकेत ? 'भारत जोड़ो यात्रा' का स्वागत करने पर कांग्रेस ने दिया ये जवाब

News Desk

News Desk / Thu, Nov 24, 2022

क्या सिंधिया घर वापसी का दे रहे संकेत ? 'भारत जोड़ो यात्रा' का स्वागत करने पर कांग्रेस ने दिया ये जवाब
 

BHARAT JODO YATRA: राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा कल यानी बुधवार को मध्य प्रदेश पहुंची थी। राहुल के मध्य प्रदेश पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि 'मध्य प्रदेश में सभी का स्वागत है।' सिंधिया के इस बयान पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने कहा कि यह उनके 'घर वापसी' का संकेत हो सकती है।

बता दें कि सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत वाले बयान पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा है कि 'यह घर वापसी का संकेत हो सकता है।' कुलदीप सिंह ने कहा कि हाल में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग बदलाव का संकेत है। जनता भाजपा सरकार से नाखुश है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राज्य में कीमतों में वृद्धि, महंगाई और कुशासन आदि का मुद्दा उठाए जाने के बाद पिछले साल विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ ही उनकी हार की पटकथा लिख गई थी। बता दें कि राहुल गांधी कल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रैली को संबोधित किए। राहुल ने रैली में कहा कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत इसलिए की क्योंकि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाई जा रही थी। आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंद कर दिए गए थे। हम सिर्फ चुनाव के जरिए लोगों तक नहीं पहुंच सकते। राहुल ने कहा कि वो (भाजपा) विधायक खरीद लेते हैं, प्रेस भी उनका है। आवाज उठाने के लिए कांग्रेस ने यह यात्रा शुरू की है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल की अगुवाई में हो रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जो बयान दिया है उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस कह रही है कि यह सिंधिया के घर वापसी के संकेत हैं। मालूम हो कि 2020 में भाजपा में शामिल होने से पहले सिंधिया कांग्रेस के एक दिग्गज नेता हुआ करते थे। उनके और राहुल गांधी के बीच गहरी दोस्ती थी। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने से मध्य प्रदेश में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन