Logo
Breaking News Exclusive
खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक

अनूपपुर में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 91 लाख की ठगी : व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार 

व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी में एक व्यापारी से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश और भारी मुनाफे का झांसा देकर 91 लाख 32 हजार 187 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस हाईटेक ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से आरोपी भोला सिंह (46) को दबोच लिया है। पुलिस की मुस्तैदी से पीड़ित व्यापारी के खाते में अब तक 14 लाख रुपये से अधिक की राशि वापस कराई जा चुकी है, जबकि 34 लाख रुपये होल्ड पर रखे गए हैं।

फर्जी वेबसाइट बनाकर दिखाया 4 लाख का रिटर्न, ऐसे जीता भरोसा

जैतहरी निवासी व्यापारी राकेश कुमार अग्रवाल (52) को इसी साल जनवरी में इस साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया गया था। 'पीटर पॉल' नाम के एक शख्स ने उन्हें फोन कर क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाकर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया।

व्यापारी को झांसे में लेने के लिए ठगों ने 'Compoundes.top' नाम की एक फर्जी वेबसाइट/ट्रेडिंग लिंक भेजी और उस पर अकाउंट खुलवाया।

ठगी का पैटर्न

पहली किश्त: शुरुआत में व्यापारी से 50 हजार रुपये जमा कराए गए। भरोसा जीतने के लिए ठगों ने 72 हजार रुपये का रिटर्न वापस भी किया।

बड़ा दांव: इसके बाद व्यापारी ने जब 1.50 लाख रुपये लगाए, तो फर्जी डैशबोर्ड पर 4 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया।

लाखों की चपत: झांसे में आकर व्यापारी ने जनवरी से 1 फरवरी के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 91,32,187 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पैसे निकालने चाहे तो संपर्क तोड़ा, न मूलधन मिला न मुनाफा

जब व्यापारी ने फर्जी डैशबोर्ड पर दिख रहा अपना मुनाफा और जमा राशि (मूलधन) निकालने का प्रयास किया, तो शातिर ठगों ने अचानक बातचीत और संपर्क बंद कर दिया। तब जाकर व्यापारी को अहसास हुआ कि उनके साथ 91 लाख से ज्यादा की ठगी हो चुकी है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

3 आरोपी सलाखों के पीछे, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस यश तोमर और शानू उर्फ शुभम दुआ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तीसरे आरोपी भोला सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया गया है।

34 लाख रुपये कराए गए होल्ड

जांच अधिकारी के मुताबिक, साइबर सेल की मदद से व्यापारी के 34 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड (फ्रीज) करा दिए गए हैं। इनमें से 14 लाख रुपये से ज्यादा की रकम पीड़ित व्यापारी के अकाउंट में रिफंड कराई जा चुकी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और बाकी बची रकम वापस कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Tags :

Anuppur Cyber Fraud, Jaithari Cryptocurrency Scam, Anuppur Crime News, Bhola Singh Kanpur Arrest, Anuppur, MP Cyber Crime

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन