Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Bhopal News: भोपाल में दशहरा पर पुलिस ने शस्त्रपूजन किया, RSS ने निकाला पथ संचलन, सीएम ने भी की पूजा-अर्चना

News Desk

News Desk / Tue, Oct 4, 2022

Bhopal News: भोपाल में दशहरा पर पुलिस ने शस्त्रपूजन किया, RSS ने निकाला पथ संचलन, सीएम ने भी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पूजा अर्चना की। उन्होंने विजयादशमी पर हवन, शस्त्र और वाहन पूजन कर अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा के पावन पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई  की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पूजा अर्चना की।

आरएसएस ने पथ संचलन निकाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने अपने स्थापना दिवस पर भोपाल के केशव नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ ने दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। नगर कार्यवाह केशव नगर योगेद्र साहू ने बताया कि संघ 6 उत्सव मनाता है। इसमें विजयदशमी दिवस मनाया जाता है। इस दिन ही संघ की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया और पथ संचलन निकाला गया।

 

भोपाल पुलिस ने शस्त्र पूजन किया 
दशहारा पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाईन, नेहरू नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत आज प्रथम बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम भोपाल कमिश्नरेट के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर ने मन्त्रोपचार के साथ पूजा अर्चना की एवं अधिकारियों के साथ हवन किया। उपरांत शस्त्रों की पूजा की एवं सभी अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से हर्ष फायर कर शस्त्रों की पूजा को सम्पादित किया।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन