Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: MP BREAKING: उल्टी-दस्त से 2 साल की बच्ची की मौत, 40 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल

News Desk / Tue, Sep 6, 2022

पन्ना: जिले में साफ पानी के अभाव में लोग बीमार पड़ने लगे हैं। ग्राम लुहरहाई में उल्टी-दस्त से एक बच्ची की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आया है। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है, वहीं पूरे गांव के लोगों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुएं का पानी पीने से गांव के 40 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बता दें कि पन्ना जिले के बृजपुर थाना एवं पहाड़ीखेरा चौकी अंतर्गत ग्राम लुहरहाई में उल्टी-दस्त से लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव की दो वर्षीय बालिका निशा ओमप्रकाश की मौत इसी बीमारी के चलते हो गई है। लगातार हो रहे लोगों के बीमार होने की खबर लगते ही जिला पंचायत सदस्य प्रभा कुमारी गौड़ सक्रिय हुईं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटनाक्रम बताया। टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की। जांच के बाद बीमार लोगों को एंबुलेंस से पहाड़ीखेरा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। लगभग 30 लोग पहाड़ीखेरा स्वास्थ्य केंद्र एवं दर्जन भर लोग जिला चिकित्सालय पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी से सप्लाई होने वाले पानी में कीड़े आने से लोग कुएं का ही पानी पीते हैं। गत कुछ दिनों से गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी बढ़ रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर ने बताया कि पूरे गांव के लोगों की जांच की जा रही है और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन