Logo
Breaking News Exclusive
1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत Abhijit Dipke को मार डालने की धमकी, स्क्रीनशॉट आए सामने, जानिए बीजेपी कनेक्शन ? 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत Abhijit Dipke को मार डालने की धमकी, स्क्रीनशॉट आए सामने, जानिए बीजेपी कनेक्शन ?

भोपाल समेत कई जिलों में आंधी, बिजली गुल : MP में मौसम ने आधीरात मचाई तबाही, कई जिलों में तेज बारिश, ओले गिरे; MP Weather Update Heavy Rain

MP CG Times / Thu, Apr 2, 2026

MP Weather Update: Storm, Heavy Rain and Hail Hit Several Districts, Power Outage in Bhopal: मध्यप्रदेश में मौसम गुरुवार को अचानक बदल गया। भोपाल, सीहोर, मंदसौर, खंडवा और रतलाम समेत कई शहरों में तेज आंधी चली। इससे शहर में कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सागर, धार समेत कई जिलों में बारिश हुई। धार में ओले गिरे। मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत की सूचना है।

MP Weather Update: Storm, Heavy Rain and Hail Hit Several Districts, Power Outage in Bhopal: भोपाल में शाम को बादल छाए रहे। रात में बारिश होने लगी। तेज आंधी की वजह से कोलार, रायसेन रोड, अवधपुरी क्षेत्र, होशंगाबाद रोड, पुराने शहर समेत लगभग आधे से ज्यादा हिस्से की बिजली गुल हो गई है। इस दौरान कई फ्लैक्स और पोस्टर भी फट गए।

दो सिस्टम बनने से आंधी-बारिश का दौर मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम सक्रिय है, जबकि उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में दो और सिस्टम बनने से आंधी-बारिश का दौर तेज हो गया है।

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए इंदौर, गुना, बैतूल, भिंड, धार, अलीराजपुर और बड़वानी में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं सागर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, विदिशा, अशोकनगर, देवास और झाबुआ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यूनिट के लाइन प्रोड्यूसर जीशान जाफरी ने बताया कि सीहोर के महोडिया गांव में सीजन-5 की शूटिंग 16 मार्च से 9 अप्रैल तक चलना है। इसमें करीब 200 लोग काम कर रहे हैं। गुरुवार को अचानक हुई बारिश और तेज हवा से टेंट समेत दूसरा सामान उड़ गया। भोजन भी खराब हो गया। हालांकि, इससे टीम का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है।

सागर में तेज हवा चली, बारिश हुई

MP Weather Update: Storm, Heavy Rain and Hail Hit Several Districts, Power Outage in Bhopal: सागर में गुरुवार को दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहा‌। शाम को घने बादल छा गए, फिर हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई‌। वातावरण में उमस बढ़ गई। सानौधा और आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने के बाद बारिश हुई।

धार के ग्रामीण इलाकों में पानी गिरा। बाग तहसील के अखाड़ा, झिरपन्या, झाबा गांवों में गुरुवार शाम पांच बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी। जोबट रोड ओलों से पट गई। मनावर में शाम 6 बजकर 40 मिनट पर तेज बारिश शुरू हो गई, जो शाम 7 बजकर 15 मिनट तक जारी रही।

मऊगंज में आकाशीय बिजली से महिला की मौत

MP Weather Update: Storm, Heavy Rain and Hail Hit Several Districts, Power Outage in Bhopal: मऊगंज के भलुहा गांव में 42 वर्षीय मनराजू पत्नी रामावतार प्रजापति खेत में गेहूं की फसल काट रही थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से मनराजू की मौके पर ही मौत हो गई।

कल 9 जिलों में ओले गिरने, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 9 जिलों में ओले गिरने और 33 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी है, उनमें अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी शामिल हैं। यहां ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन