शहडोल सांसद की पहल पर मिली सौगात : अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में ट्रेनों का ठहराव मंजूर, रेल मंत्री से मुलाकात कर रखी थी मांग
मध्यप्रदेश के शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह की मांग पर रेलवे ने अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेलवे की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सांसद हिमाद्री सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की रेल सुविधाओं को लेकर मांग रखी थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

इन ट्रेनों को मिला ठहराव
अंबिकापुर–निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22407/22408) अब कोतमा स्टेशन पर रुकेगी।
उत्कल एक्सप्रेस (18477/18478) का ठहराव वेंकटनगर स्टेशन में किया जाएगा।
संतरागाछी एक्सप्रेस (20828/20827) को अनूपपुर स्टेशन पर ठहराव की अनुमति दी गई है।
इन ट्रेनों के ठहराव से शहडोल और अनूपपुर जिले के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।
अन्य मांगों पर अभी निर्णय लंबित
सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी रखी थीं, जिन पर फिलहाल आदेश जारी नहीं हुए हैं। इनमें—
नर्मदा एक्सप्रेस (18233/18234) का वेंकटनगर में पूर्व-स्वीकृत ठहराव शुरू करना
ट्रेन नंबर 15231 का बिरसिंहपुर स्टेशन में ठहराव
भोपाल–बिलासपुर (18235/18236) ट्रेन को इतवारी स्टेशन तक विस्तार
रीवा–बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग स्टेशन तक बढ़ाना
नई रेल लाइन और ट्रेन विस्तार के प्रस्ताव
इसके अलावा सांसद ने—
बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस (12852) को अनूपपुर–कोतमा होकर अंबिकापुर तक विस्तार
कटनी–उमरिया–शहडोल–अनूपपुर होकर मुंबई के लिए नई ट्रेन
रीवा–ब्यौहारी–जयसिंहनगर–शहडोल–डिंडोरी–मंडला नई रेल लाइन स्वीकृत करने का प्रस्ताव भी सौंपा था।
इन सभी प्रस्तावों पर रेलवे की ओर से फिलहाल विचार किया जा रहा है और निर्णय का इंतजार है।
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन