Logo
Breaking News Exclusive
ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

: MP News: BJP का आरोप- राहुल की यात्रा में लगे पाकिस्तान समर्थित नारे, कांग्रेस बोली फर्जी है वीडियो

News Desk / Thu, Nov 24, 2022

राहुल गांधी

राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन खूब बवाल मच रहा है। पहले तो कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक भाजपा में शामिल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। दावा किया है कि यह वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसे बाद में हटा लिया गया। कांग्रेस ने भाजपा के आरोप लगाए वीडियो को झूठा करार दिया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि यह राहुल गांधी का डर है, जो भाजपा में दिख रह है। कूटरचित वीडियो के माध्यम से झूठ फैलाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। 
 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बेहद शर्मनाक! खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है। यह बार-बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए। 
 
बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया। बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है। इस पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई! कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया! बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।
 
विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन