: अनूपपुर हाथी BREAKING: राजेंद्रग्राम के इन इलाकों में तबाही, हाथियों ने कई गराबों के मकान किए ध्वस्त, हलक पर अटकी ग्रामीणों की सांसें
प्यारेलाल बैगा, राजू सिंह के मकान को भी नुकसान पहुंचाया. बैगानटोला होते हुए लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय कर सोमवार की सुबह अहिरगवा बीच के वन चौकी के पीछे अहिरगवा पथखई घाट के बीच जंगल में अपना डेरा जमाए हुए हैं.
हाथियों के समूह के निरंतर विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं हाथियों से जन घायल, जनहानि और अन्य किसी भी तरह के नुकसान को बचाने के लिए वन पछत्तीसग्र अधिकारी अहिरगवां अविचल त्रिपाठी परिक्षेत्र सहायक अहिरगवा राजू केवट, परिक्षेत्र सहायक पडमनिया देवेंद्र पांडे, परिक्षेत्र सहायक खरसोल जे,पी,साहू और वनरक्षकों सुरक्षा श्रमिक, ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों के विचरण पर नजर बनाए हुए हैं.
वहीं वन विभाग प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा आमजनों से हाथी विचरण क्षेत्रों में दिन या रात में नहीं जाने जंगल और जंगल के किनारे स्थित कच्चे मकानों में ना रहने के साथ हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. साथ ही मुनादी भी कराई जा रही है.
वन मंडल अधिकारी अनूपपुर डॉ,ए,ए,अंसारी उप वन मंडल अधिकारी राजेंद्रगम मान सिंह मरावी ने वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से आमजन की सुरक्षा को देखते हुए हाथियों के समूह के साथ ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.
हाथियों के समूह के निरंतर 11 दिन से विचरण पर अब तक किसी भी तरह की जन घायल जनहानि की घटनाएं निर्मित नहीं होने से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और वन विभाग ने राहत की सांस ली है. आने वाले समय में निरंतर विचरण कर रहे इस समूह पर नजर बनाए रखते हुए आम जनों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.
संभावना व्यक्त की जा रही है कि हाथियों का समूह एक दो दिनों बाद अन्य वन मंडलों के इलाके में प्रवेश कर जाने की संभावना बन रही है, जिससे अनूपपुर वन मंडल के लोगों को राहत मिल सकेगी.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन