Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

थाने में घुसा 'ब्लैक कोबरा' : बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के गाड़ासरई पुलिस थाना परिसर में बुधवार की शाम उस वक्त हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब सन्नाटे को चीरते हुए एक विशालकाय और बेहद जहरीला काला कोबरा सांप सरेआम घूमता नजर आया।

थाने के भीतर रेंगते हुए काल को देखकर वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। करीब 1 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब सांप को सुरक्षित दबोचा गया, तब कहीं जाकर पुलिस स्टाफ ने चैन की सांस ली।

बिजली गुल होने पर आया था मैकेनिक, सीढ़ियों के पास देखते ही उड़े होश

गाड़ासरई थाने के पुलिस स्टाफ ने बताया कि यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की है। उस समय अचानक थाने की बिजली गुल (पावर कट) हो गई थी। दफ्तर का काम प्रभावित न हो, इसके लिए आनन-फानन में लाइन ठीक करने के लिए एक स्थानीय बिजली मैकेनिक को थाने बुलाया गया था।

मैकेनिक औजार लेकर जैसे ही बिजली का बोर्ड और तार देखने के लिए सीढ़ियों के पास पहुंचा, तो अंधेरे कोने में उसकी नजर फुफकारते हुए काले कोबरा पर पड़ी। सांप को इतने नजदीक देख मैकेनिक के होश उड़ गए और वह अपनी जान बचाकर उल्टे पैर पीछे की तरफ भागा।

जब नाकाम हुईं सारी तरकीबें, तो फिनाइल के 'केमिकल अटैक' से बाहर आया कोबरा

थाने में कोबरा होने की खबर जैसे ही फैली, तत्काल इसकी सूचना गाड़ासरई वन कार्यालय को दी गई। खबर मिलते ही इलाके के मशहूर सर्प मित्र कोमल सिंह ठाकरे अपनी रेस्क्यू टीम और साजो-सामान के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

गहरे छेद में छिपा सांप: सर्प मित्र ने बताया कि कोबरा काफी गुस्से में था और वह इंसानी हलचल देखकर सीढ़ी के नीचे बने एक बेहद संकरे और गहरे छेद के भीतर जाकर छिप गया था।

चलाया स्पेशल ऑपरेशन

सांप ऐसी जगह था जहां रेस्क्यू स्टिक या हुक का पहुंचना नामुमकिन था। टीम ने उसे बाहर खींचने की काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

फिनाइल का नुस्खा आया काम

जब रेस्क्यू के सारे पारंपरिक तरीके नाकाम हो गए, तो सर्प मित्र ने दिमाग लगाया। उन्होंने छेद के भीतर फिनाइल (Phenyl) लिक्विड डाल दिया। फिनाइल की तीखी गंध और त्वचा पर होने वाली जलन के असर से तड़पकर कोबरा चंद सेकंड में ही फन फैलाए बाहर निकल आया।

पिंजरे में किया गया बंद, सुरक्षित जंगल में दी गई 'रिहाई'

छेद से जैसे ही कोबरा बाहर आया, पहले से मुस्तैद सर्प मित्र कोमल सिंह ने अपनी फुर्ती का परिचय देते हुए उसे बिना चोट पहुंचाए पूंछ से पकड़ा और सुरक्षित तरीके से लोहे के पिंजरे (बॉक्स) में बंद कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इस खतरनाक कोबरा को आबादी वाले क्षेत्र से दूर घने शासकीय जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है। सांप के पकड़े जाने के बाद ही थाने में कामकाज दोबारा सामान्य रूप से शुरू हो सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन