Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Indore: प्रवासियों को मुफ्त में परोसे जाएंगे 56 दुकान के व्यंजन, जानिए क्या है यहां के सिग्नेचर व्यंजन

News Desk

News Desk / Fri, Nov 18, 2022

Indore: प्रवासियों को मुफ्त में परोसे जाएंगे 56 दुकान के व्यंजन, जानिए क्या है यहां के सिग्नेचर व्यंजन

जनवरी में शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने वाला है। जिसमें विदेशों से आए मेहमानों की इंदौर अपने अंदाज में खातिरदारी करेगा। शहर की मशहूर फूड स्ट्रीट 56 दुकान के दुकानदारों ने फैसला किया है कि मेहमानों को 56 दुकान के सिग्नेचर व्यंजन मुफ्त में परोसे जाएंगे। दुकानों के कर्मचारी एक जैसी यूनिफार्म में रहेंगे और 56 दुकान के दोनों तरफ स्वागत गेट भी लगाएंगे। बता दें कि इंदौर के 56 दुकान ने भी स्वाद की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वर्षों से उस स्वाद को दुकानदारों ने बरकरार रखा है। तो आइए जानते हैं क्या हैं 56 दुकान के मशहूर व्यजंन और उसे कैसे बनाया जाता है।

सबसे पहले हम बात करते हैं यहां के प्रसिद्ध खोपरा पेटिस की। विजय चाट हाउस की बड़ी सी कढ़ाई पर जितना समय इसे तलने में लगता है। उससे आधे समय में यह बिक जाती है। पेटिस के ऊपर की परत शुद्ध आलू की होती है और भीतर सूखे मेवे, गीला और सूखा खोपरा, जीरा नमक, हल्की मिर्ची का उपयोग होता है। चटनी के बगैर यह डिश अधूरी है, क्योंकि अमचूर की लाल और पोदिना, लहसून और धनिए की हरी चटनी जब मुंह में पेटिस के साथ घुलती है तो स्वाद को यादगार बना देती है।
 

ताजी ब्रेड और सही सिकाई से बढ़ता है बेंजो का स्वाद
जॉनी बेंजो 56 दुकान की मशहूर डिश है। फूड एप के जरिए सबसे ज्यादा डिलेवरी का रिकार्ड भी ऑमलेट बेंजो के नाम पर है। इसके मशहूर होने का राज दुकानदार विजय सिंह बताते हैं कि हम ताजी ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं जो छह घंटे पहले बनी होती है। अंडे भी ताजे ही उपयोग में लाए जाते हैं। असली घी में पकाते हैं और ब्रेड की कितनी सिकाई करना है और ऑमलेट को कब पलटना है। इस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। थोड़ी सी भी देरी स्वाद बिगाड़ने के लिए काफी है। ताजगी ही ऑमलेट के स्वाद को बेहतर बनाती है।
 

12 घंटे में तैयार होती है शिकंजी
मधुरम स्वीट्स की शिकंजी का भी कोई तोड़ नहीं है। दूध, छैना, मक्खन, केसर, जावित्री को लंबे समय तक घोटकर गर्म किया जाता है। शिकंजी का घोल छह घंटे का समय सामान्य तापमान तक ठंडा होने में लेता है और बाकी के छह घंटे शिकंजी को ठंडा करने में लगते है। फिर ड्रायफ्रूट और केसर से शिकंजी की सजावट की जाती है। इसका एक गिलास पीना एक समय के खाने के बराबर होता है।

मोहनथाल का दानेदार स्वाद
मोहनथाल भी 56 दुकान की मशहूर मिठाई है। इसका दानेदार स्वाद ही इसे खास बनाता है। दुकानदार मोहन अग्रवाल बताते हैं कि हम पहले बेसन की मुठिया तैयार कर लेते हैं और उसे घी में सेंक लेते हैं। फिर उसे क्रश करते हैं और मोहनथाल बनाते हैं। इसी से उसका दानेदार स्वाद आता है।

मटके में तैयार होती है कुल्फी
56 दुकान की महू कुल्फी भी बड़े चाव से खाई जाती है। दूध, रबड़ी, पिस्ता और केसर से कुल्फी को तैयार करने में पुराना तरीका आजमाया जाता है। एल्युमीनियम के डिब्बों में कुल्फी के मिश्रण को भरकर बर्फ से भरे मटके में रखकर हिलाया जाता है। मटके में दो घंटे में कुल्फी तैयार हो जाती है।

 

लौंग और सूखे मसाले से तैयार होता है फायर पान
आजकल फायर पान भी खूब चलन में है। 56 दुकान में फायर पान लौंग और सूखे मसाले से तैयार होता है। कई लोग कफ से छुटकारा पाने के लिए भी इस पान को खाने आते हैं। पान के स्मोकी फ्लेवर को यादगार बनाने के लिए केसर और इलायची के पाउडर को भी पान में डाला जाता है। 56 दुकान में मोमोस और पावभाजी भी स्वादिष्ट हैं।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन