Logo
Breaking News Exclusive
नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक

: शिवराजजी अब तो सुध लो!: CM के गृह जिले में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, सात घंटे से लगा था कतार में

News Desk / Fri, Nov 18, 2022

किसान शिवनारायण मेवाड़ा की गिरने से मौत हुई है।

किसान शिवनारायण मेवाड़ा की गिरने से मौत हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जहां प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं बता रहे हैं, दूसरी तरफ उन्हीं के गृह जिले सीहोर में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग सात घंटे से लाइन में खड़े थे। अचानक वे गिर पड़ा, फिर दोबारा नहीं उठ सके। मृतक के बेटे ने भी पिता की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

ये दिल दहलाने वाली घटना सीहोर जिले के  ग्राम ढाबला की सरकारी सोसायटी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम रामखेड़ी का रहने वाला किसान शिवनारायण मेवाड़ा ग्राम ढाबला की सरकारी सोसायटी में खाद लेने गया था। सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक लाइन में लगकर वह अपनी बारी का इंतजार करता रहा। ढाई बजे उसे खाद की पर्ची मिली। तभी वो अचानक गिर गया। लोगों ने उठाने की कोशिश की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बेटे माखन सिंह ने बताया कि हमारे पास 3 एकड़ जमीन है। पिता 6 बोरी खाद लेने गए थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। पिताजी चार दिन से भूखे-प्यासे खाद के लिए लाइन में लग रहे थे। शनिवार को भी वे सुबह 8 बजे से लाइन में लग गए थे। तीन बजे तक वे लाइन में ही खड़े थे। उन्हें पर्चीभर मिली थी, खाद नहीं। माखन ने पिता की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है। बेटे ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इससे किसानों को काफी असुविधाएं हो रही है।

वहीं घटना के संबंध में ढाबला सोसाइटी के दशरथ सिंह राजपूत का कहना है कि बुजुर्ग किसान की मौत कैसे हुई, पता नहीं। वह खाद लेने जरूर आया था। उन्हें चार बोरी यूरिया का परमिट कार्ड दे दिया था। हमने साढ़े 10 बजे संस्था खोली थी, तब सभी के नाम लिखे थे। नंबर आने पर ढाई बजे खाद यूरिया की पर्ची दे दी गई थी। वे खाद लेने गोदाम पर जा रहे थे, तभी कहीं गिर गए। अब कैसे गिरे इस बारे में जानकारी नहीं है। 

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 नवंबर को ही ट्वीट जारी कर खाद की कमी नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था मेरे प्रिय किसान भाइयों-बहनों, प्रदेश में खाद की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। हमारे पास पर्याप्त खाद है और मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूं कि हम इसकी कोई कमी नहीं आने देंगे। इसलिए आप बिल्कुल चिंता न करें। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन