Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: MP: गरबा पंडाल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई रोक

News Desk

News Desk / Sat, Oct 1, 2022

MP: गरबा पंडाल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई रोक
उज्जैन। उज्जैन में तीन गैर हिंदू युवकों को गरबा पंडाल में जाना महंगा पड़ गया। यहां शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पंडाल में ही पीट दिया, वहीं युवकों को बचाने आई पुलिस से भी संगठन के कार्यकर्ता भिड़ गए।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात उज्जैन के कालिदास अकादमी गरबा पंडाल की बताई जा रही है। यहां तीन गैर हिंदू युवक गरबा पंडाल में गरबा देखने पहंचे थे, इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, जिस पर संगठन के कार्यकर्ता पंडाल में पहुंचे और तीनों युवकों को मिलकर बुरी तरह पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस बीच-बचाव करने पहुंची तो हिन्दू संगठन के लोगों की पुलिस से भी झड़प हो गई। इस साल मध्यप्रदेश के कई शहरों में गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर हिंदूवादी संगठनों ने रोक लगाई है। इंदौर उज्जैन जैसे शहरों में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पंडाल पहुंचे तीनों युवकों से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी पहचान पूछी थी, जब उन्होंने गैर हिन्दू होने का खुलासा किया तो संगठन के लोग युवकों पर टूट पड़े। जानकारी मिलते ही थाना माधव नगर की पुलिस युवकों को बचाने आई तो पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। इंदौर में सात युवक हो चुके हैं गिरफ्तार बता दें इसके पहले हाल ही में इंदौर के एक गरबा पंडाल में महिलाओं और युवतियों के फोटो वीडियो बनाने वाले सात मुस्लिम युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। बजरंग दल का कार्यकर्ताओं ने सभी युवकों से आईडी कार्ड मांगा था, जब वे नहीं दिखा पाए तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। गृहमंत्री ने आईडी दिखाने पर ही प्रवेश की बात कही है मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के सभी गरबा आयोजकों से पंडाल में आने वाले लोगों के आईडी कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश की बात कही है। वही, प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी आयोजकों से लव जिहाद को रोकने के लिए पहचान पत्र देखने के बाद ही पंडाल में प्रवेश देने की बात कही थी।
Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन