Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: MP News: झगड़े से परेशान पिता ने पोते संग मिलकर की बेटे की हत्या, हादसा दिखाने शव बाइक के साथ सड़क पर फेंका

News Desk

News Desk / Mon, Nov 21, 2022

MP News: झगड़े से परेशान पिता ने पोते संग मिलकर की बेटे की हत्या, हादसा दिखाने शव बाइक के साथ सड़क पर फेंका

शहडोल में पिता ने पोते के साथ मिलकर बेटे को मार डाला।

शहडोल में पिता ने पोते के साथ मिलकर बेटे को मार डाला। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के शहडोल में चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी, इसमें नाबालिग पोते को भी शामिल कर लिया। हत्या के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है। दादा-पोते ने पुलिस को धोखा देने कि लिए शव को बाइक पर रखकर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला एक्सीडेंट का लगे। पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के पचरवार का है। दरअसल पुलिस को पचरवार में एक रक्त रंजित लाश होने की सूचना मिली थी। शव की पहचान गांव में ही रहने वाले 42 वर्षीय मेहीलाल पिता चमरू बैगा के रूप में हुई थी। पहली नजर में सड़क हादसा लग रहा था। पर पुलिस की पड़ताल दूसरी ओर इशारा कर रही थी। जांच में पुलिस को पता चला कि मेहीलाल शराबी और झगड़ालू था। आए दिन घरवालों से झगड़ा करता था। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो मामले की परतें खुलती गईं और पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।

जांच में सामने आया कि मेहीलाल के नाबालिग बेटे और पिता ने ही उसकी हत्या की थी। वे उसके रोज-रोज के झगड़े से परेशान थे। घटना वाले दिन भी परिवार में विवाद हुआ था। दादा और पोते ने हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए शव और मोटरसाइकल सड़क किनारे सड़क किनारे पटक दी थी। ताकि मामला दुर्घटना का लगे। जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पचरवार में जो शव मिला है उसकी हत्या की गई है। आरोपितों को भी पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में दादा और पोते ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन