Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: CM Action: श्योपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी पर DSO सस्पेड, 11 FIR, 4 गिरफ्तार, कमिश्नर को जांच के आदेश

News Desk / Tue, Sep 27, 2022

श्योपुर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर एक्शन जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में सीएम ने कहा कि आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। मां से प्रार्थना है कि प्रदेश का विकास और लोगों की सेवा कर सकें। सीएम ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राशन आपके ग्राम के तहत 4 गाड़ियां संचालित है। मेरे पास जो शिकायतें हैं उनमें उचित मूल्य की दुकान नियमित नहीं खुल रही है। इस पर कलेक्टर और एसपी ने सीएम को जानकारी दी कि राशन वितरण में लापरवाही के मामले में 11 एफआईआर की गई है। पेनाल्टी भी लगाई गई है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्यमंत्री ने बाकी शिकायतों पर भी कार्रवाई तीव्र गति से करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसको बहुत गंभीरता से लो। राशन में गड़बड़ करने वाले को हम नहीं छोड़ेंगे।
चावल से भरें दो ट्रक पकड़े  सपी ने बैठक में बताया कि चावल से भरे दो ट्रक भी पकड़े गए है। इस मामले में कल कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने जिला आपूर्ति अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि गलत तथ्य प्रस्तुत न करें। गरीबों तक सही तरीके से राशन पहुंचे, ये हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने वीडियों काफ्रेंस बैठक में ही डीएसओ सस्पेंड कर दिया। कमिश्नर को जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर कमिश्नर को जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि शाम तक मुझे रिपोर्ट भेजें। और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। गरीबों का राशन खाने वालों को छोड़ना नहीं है। पैसे मांगने पर चार सस्पेंड  मुख्यमंत्री ने अधिकरियों से आवास योजना की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि गरीबों से कोई पैसे के लेनदेन की शिकायत तो नहीं है। इस पर कलेक्टर ने जवाब दिया कि एक एफआईआर की गई। इसमें चार को सस्पेंड किया गया है। सीएम ने कहा कि जिनकी शिकायत आई है। उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करें। कलेक्टर होंगे जिम्मेदार  मुख्यमंत्री ने जलजीवन मिशन को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं को समय पर पूरें करें। लोगों को जल्द और आसान तरीके से सभी योजनाओं को लाभ मिले सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि यदि जलजीवन मिशन की योजनाओं में घटिया काम हुआ तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन