Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

पुष्पराजगढ़ में पानी की समस्या पर चक्काजाम : 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग

MP CG Times / Tue, Jun 9, 2026

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोडंकी में मंगलवार को ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन गांव के एक खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग को लेकर किया गया था।

ग्रामीणों ने सुबह से ही खाली बर्तन और बाल्टियां सड़क पर रखकर राजेंद्रग्राम से अमरकंटक जाने वाली सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

15 दिनों से बंद था हैंडपंप, 35 परिवार थे प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार, पोडंकी गांव में लगा एकमात्र सरकारी हैंडपंप पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा था। इस हैंडपंप पर आसपास के लगभग 30 से 35 घरों के लोग पानी के लिए पूरी तरह निर्भर हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण पिछले दो हफ्तों से ग्रामीण दूसरे लोगों के निजी बोरवेल से पानी लाने को मजबूर थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग पुष्पराजगढ़ को इस समस्या के बारे में पहले ही कई बार अवगत कराया था, लेकिन समय रहते कोई ध्यान नहीं दिया गया।

अधिकारियों के पहुंचने पर भी अड़े रहे ग्रामीण

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुष्पराजगढ़ तहसीलदार, स्थानीय पुलिस और पीएचई विभाग के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तत्काल हैंडपंप सुधारने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

मौके पर ही की गई मरम्मत, नया हैंडपंप लगाने का आश्वासन

बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों ने मैकेनिकों को बुलाकर घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर तक हैंडपंप की मरम्मत का काम पूरा कराया। हैंडपंप ठीक होने और पानी चालू होने के बाद ही ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और मार्ग पर आवाजाही बहाल हो सकी।

मामले में पीएचई के एसडीओ (SDO) पुष्पराजगढ़ दीपक साहू ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए गांव में जल्द ही एक और नया हैंडपंप लगाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन