Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

राजेंद्रग्राम TI रिटायरमेंट से पहले लाइन अटैच, इन्हें मिली जिम्मेदारी : अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रांत मुराब ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के 7 थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सूची जारी की गई है। तबादला सूची में कई टीआई के प्रभार बदले गए हैं, जबकि दो उपनिरीक्षक (SI) और एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) का पूर्व में हुआ स्थानांतरण रद्द करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।

रिटायरमेंट के चलते दो निरीक्षकों को दी गई राहत

तबादला सूची में रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके अधिकारियों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रकाश चंद्रा कोल: राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी प्रकाश चंद्रा कोल इसी जुलाई माह में सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले हैं। विभागीय कागजी और दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उन्हें पुलिस मुख्यालय/लाइन अटैच किया गया है।

एल.बी. तिवारी: अमरकंटक थाना प्रभारी रहे लाल बहादुर तिवारी का सितंबर माह में रिटायरमेंट है। इसके चलते उन्हें अमरकंटक से अनूपपुर मुख्यालय स्थित अजाक थाने का प्रभार सौंपा गया है।

तबादला निरस्त: ये अधिकारी रहेंगे अपने पुराने स्थान पर ही 'यथावत'

स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक ने तीन अधिकारियों के पूर्व में जारी ट्रांसफर आदेश में संशोधन किया है। अब ये अधिकारी अपने पुराने कार्यस्थल पर ही सेवाएं देते रहेंगे।

उपनिरीक्षक (SI) मंगल दुबे: ट्रांसफर रद्द, चौकी सरई में यथावत रहेंगे।

उपनिरीक्षक (SI) सोने सिंह परस्ते: चौकी फुनगा प्रभारी के रूप में यथावत रहेंगे।

सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पवन प्रजापति: थाना कोतवाली अनूपपुर में यथावत बनाए रखे गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन