Logo
Breaking News Exclusive
5 दिन से लापता था 5 साल का मासूम, हत्यारों ने बेरहमी से की हत्या पंजाब का संदिग्ध युवक पकड़ाया, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर 'टारगेट किलिंग' का था प्लान! बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया फ्रेंड्स ने जबरन पिलाई शराब, मालिक ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में मिली थी लाश व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तानकर किया किडनैप; कार में बैठाकर ले गए, रोंगटे खड़े कर देगा LIVE VIDEO कटनी में रात को ड्यूटी कर लौटी, सुबह कमरे में मिली लाश, पास बिखरे पड़े थे जहरीले इंजेक्शन 14KM दूर से गुजर रही ट्रेन, पटरी का इंतजार कर रहा देवभोग, जानिए सांसद पर क्यों भड़के लोग ? किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग? 5 दिन से लापता था 5 साल का मासूम, हत्यारों ने बेरहमी से की हत्या पंजाब का संदिग्ध युवक पकड़ाया, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर 'टारगेट किलिंग' का था प्लान! बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया फ्रेंड्स ने जबरन पिलाई शराब, मालिक ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में मिली थी लाश व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तानकर किया किडनैप; कार में बैठाकर ले गए, रोंगटे खड़े कर देगा LIVE VIDEO कटनी में रात को ड्यूटी कर लौटी, सुबह कमरे में मिली लाश, पास बिखरे पड़े थे जहरीले इंजेक्शन 14KM दूर से गुजर रही ट्रेन, पटरी का इंतजार कर रहा देवभोग, जानिए सांसद पर क्यों भड़के लोग ? किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग?

: किरर घाट फिर क्षतिग्रस्त, जनता में आक्रोश: शांति समिति की बैठक में जल्द पूरा करने मिला आश्वासन, विधायक और अधिकारियों ने बक़रीद त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

MP CG Times / Sat, Jul 9, 2022

पुष्पराजगढ़। बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए थाना परिसर राजेंद्रग्राम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में किरर घाट मार्ग क्षतिग्रस्त होने को लेकर भी चर्चा हुई. घाट का जल्द मरम्मत कराकर चालू कराए जाने की मांग उठी. जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन मिला है.

किरर घाट मार्ग अवरुद्ध होने पर भी चर्चा शांति समिति की बैठक में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि विगत 5 दिनों से किरर घाट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से कलेक्टर के आदेश से मार्ग को बंद करा दिया गया है. लेकिन आज तक उसे पुन: आवागमन के लिए चालू करने में किसी प्रकार के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और न ही क्षतिग्रस्त मार्ग को पुनः प्रारंभ किए जाने के लिए अभी तक किसी भी प्रकार की पहल मरम्मत का कार्य नही कराया जा रहा है. जिस कारण पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के लोगों में असंतोष व्याप्त है. किरर घाट मार्ग अवरुद्ध होने से अत्यधिक परेशानी हो रही है. फल, सब्जी, किराना और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है. अन्य सामग्री के दाम बढ़ गए हैं. बस का किराया ₹40 की जगह ₹80 हो गया है. जैतहरी होकर राजेंद्रग्राम आने जाने में 3 रेलवे फाटक में रुक कर इंतजार करना पड़ता है. जिससे समय की भी बर्बादी होती है. काफी इंतजार करना पड़ता है. किरर घाट के अवरूद्ध मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों और ट्रांसपोर्टर ने किरर घाट मार्ग अवरुद्ध होने की बात कहे जाने पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह ने कहा कि इस मार्ग के बंद हो जाने से पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. उनको नुकसान भी हो रहा है. इसे नकारा नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा क्षेत्र में अधिकांश लोग गरीव हैं जो मजदूरी पर निर्भर है. ऐसे में अनूपपुर आने जाने में उनका अधिक किराया वह समय देना पड़ रहा है. खाद्य सामग्री के दाम भी इसके कारण बढ़ गए हैं. इस मार्ग की मरम्मत का कार्य समय सीमा में मार्ग प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो इसके लिए उग्र आंदोलन भी करना पड़ेगा तो करेंगे. एसडीएम ने किरर घाट मार्ग सीघ्र प्रारम्भ कराए जाने की बात कही एसडीएम अभिषेख चौधरी ने बैठक में कहा कि कलेक्टर मैडम से इस सम्बंध में चर्चा कर मार्ग को सीघ्र ही प्रारम्भ कराया जाएगा. इसके लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है. मरम्त का कार्य सीघ्र ही प्रारम्भ करा दिया जाएगा. बक़रीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए विधायक फुंदेलाल सिंह ने बक़रीद के त्यौहार को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए कहा. एसडीएम अभिषेक चौधरी ने कहा कि बक़रीद का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मनाए. इस बैठक में विधायक फुंदेलाल सिंह, एसडीएम अभिषेक चौधरी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, तहसीलदार टी आर नाग, टीआई नरेंद्र पाल, संतोष पांडेय और नवागत सरपंच अर्जुन सिंह शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न की गई. बैठक में बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन