: मौत से खेल बचाई जिंदगी: उफनती जोहिला में छलांग लगाकर बच्चे की बचाई जान, प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने किया सम्मानित
प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने इस बच्चे को सम्मान देकर उसका मनोबल बढ़ाया है. इसके साथ ही ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने सोनू बंजारा को साहसी बालक के रूप में आभार प्रकट किया है. इससे न केवल बच्चे को सम्मान मिला, बल्कि दूसरों को प्रेरणा भी मिली है. उसने अपनी जान की परवाह न कर उस बच्चे की जान बचाई.
दरअसल अनूपपुर जिले में पिछले 4 दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. जिले के नर्मदा, सोन, तिपान और जोहिला नदी समेत जिले के सभी नदी में भारी जलस्तर बढ़ गया है. ऐसे में कई बड़ी गाड़ियां और लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं.
पोंडकी के रहने वाले 10 साल के सूर्य देव अपनी साइकिल लेकर जोहिला नदी के उफनते पुल को पार करने लगा. इसी दौरान देखते ही देखते बच्चा साइकिल समेत बह गया. आनन-फानन में लोगों ने शोर माचना शुरू कर दिया. तभी दूर खड़े 17 वर्षीय सोनू बंजारा ने बिना कुछ सोचे समझे नदी में छलांग लगा दी.
पुल का जल स्तर बढ़े होने के बावजूद सोनू बंजारा ने सूर्य देव का करीब डेढ़ किमी तक पीछा किया. तब जाकर बच्चा उसके पकड़ में आया, फिर उसे पकड़ कर नदी के किनारे ले आया. जिसे ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज मिलने के बाद सूर्य देव पूरी तरह से स्वस्थ है. यही वजह है कि प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने 17 वर्षीय सोनू बंजारा को सम्मानित किया है.Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन