Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Mauganj: शिवराज का बड़ा ऐलान, रीवा से अलग होकर मऊगंज बनेगा राज्य का 53वां जिला, चार तहसीलें होंगी शामिल

News Desk

News Desk / Sat, Mar 4, 2023

Mauganj: शिवराज का बड़ा ऐलान, रीवा से अलग होकर मऊगंज बनेगा राज्य का 53वां जिला, चार तहसीलें होंगी शामिल

सभा में संबोधन के दौरान सीएम शिवराज

सभा में संबोधन के दौरान सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले से अलग कर मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की हैं। मऊगंज प्रदेश का 53वां जिला होगा। इसमें चार तहसीलें होंगी। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी के अलावा नई तहसील देवतालाब भी इसमें शामिल होगी। मऊगंज को जिला बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 15 अगस्त को मऊगंज में तिरंगा फहराया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मऊगंज में संबल योजना के तहत 27,310 श्रमिक परिवारों को 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मैं चौथी बार मुख्यमंत्री क्यों बना? मैं रीवा जिले का नहीं हूं। पहले टनल का उद्घाटन करने आया, फिर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आया। मैं मुख्यमंत्री क्यों बना इसका एक और कारण है। मैंने मऊगंज को वादा किया था और उसे पूरा करना था। इसी वजह से मामा लौट कर आया है।

उन्होंने कहा कि सवा साल के लिए दूसरे मुख्यमंत्री थे। मैं मुख्यमंत्री बना तो कोविड आ गया। मुसीबत के दिन थे। उस समय भी आपका साथ मिला तो संकट का समय गुजर गया। प्रदीप पटेल मेरे पास आते थे। कहते थे कि मऊगंज चलो। मैंने कहा कि मैं खाली हाथ नहीं आऊंगा। त्योंथर वालों ने कहा- त्योंथर अलग रहे, हमने कहा मंजूर है। मनगवां वालों ने कहा- मनगवां अलग रहे, हमने कहा मंजूर है। सबकी खुशी में अपनी खुशी है। रीवा का नेतृत्व बैठा है। हमने किसी को दुखी नहीं किया।

'नक्शे के साथ आया है मामा'
शिवराज ने कहा कि नए जिले में 382 गांव नईगढ़ी तहसील के, 341 गांव मऊगंज के, 343 गांव हनुमना के हैं। देवतालाब अलग तहसील बनेगी। इन चार तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनेगा। मैं इसका नक्शा भी लेकर आया हूं। मामा की तैयारी पूरी है। परीक्षा से पहले तैयारी करके आया हूं। आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 अगस्त को मऊगंज पर तिरंगा फहराया जाएगा। मामा मुख्यमंत्री इसी के लिए तो बना है। जिला बनेगा तो और भी विकास के कार्य करने होंगे। जिला बनते ही यहां कई काम होंगे। टाउन हॉल, शहर के अंदर टू-लेन सड़क, औद्योगिक क्षेत्र जैसी बातें कही गई हैं। हनुमना में डिग्री कॉलेज भी खोला जाना है।  


'जो वचन देते हैं, पूरा करते हैं'
शिवराज ने इस मौके पर श्रेय लेने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है। जो वचन देते हैं, उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को वचन पत्र कहा था। कर्जा माफी से लेकर न जाने कितने वचन दिए थे। कर्जा माफ किया था क्या? उनकी कर्जा माफी की वजह से जो किसान डिफॉल्टर हो गए और उनका 2,500 करोड़ रुपये का ब्याज भी मामा भरवाएगा। भाजपा की सरकार भरवाएगी।

कमलनाथ पर बरसे शिवराज
संबल योजना को लेकर शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के पास धन-दौलत के अंबार नहीं हैं। उन्हें परेशानी में कोई आर्थिक सहायता मिल जाए तो संबल रहता है। इसके लिए यह योजना मैंने बनाई थी। कमलनाथ जी, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि हमने गरीबों के लिए योजना बनाई। आपने यह योजना बंद कर दी। 75 लाख नाम काट दिए। कांग्रेस का इन गरीबों ने क्या बिगाड़ा था? संबल योजना बंद कर दी गई। गरीबों के हक को मारा गया।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन