Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Rashifal March 13, 2022: रविवार को इन 4 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बन रहे धन लाभ के योग

MP CG Times

MP CG Times / Sat, Mar 12, 2022

Rashifal March 13, 2022: रविवार को इन 4 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बन रहे धन लाभ के योग

Rashifal/Horoscope March 13, 2022: रविवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपको कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी शादी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है. 

मेष (Aries): भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. वृषभ (Taurus): आपका दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. मिथुन (Gemini): कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है. भाग्य आपका साथ देगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे. कर्क (Cancer): मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. सिंह (Leo): पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी. कन्या (Virgo): आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी. तुला (Libra): पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगी. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है. वृश्चिक (Scorpio): भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी. धनु (Sagittarius): कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि के योग है और स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा. आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी. मकर (Capricorn): दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करे. कामकाज के क्षेत्र में दिन लाभदायक सिद्ध होगा. कुंभ (Aquarius): दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. मीन (Pisces): आपके लिए दिन यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी.  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन