: भगवान राम के 3 लाख 11 हजार नाम लिखकर बनाया राम दरबार: MP की बेटी की 5 महीने की मेहनत, लॉकडाउन में खुद से सीखी पेंटिंग
लॉकडाउन में शुरू की पेंटिंग
अंजनी बताती हैं कि पहले उन्हें पेंटिंग/ड्राइंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने खुद से पेंटिंग करना सीखा। धीरे-धीरे उनकी इसमें रुचि बढ़ी और उन्होंने अलग-अलग तरह की पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया।
अंजनी पेन आर्ट, चारकोल आर्ट, पेंसिल आर्ट और पेंटिंग करती हैं। उनकी कई पेंटिंग अंजनी के घर में सजी हुई हैं और जब भी कोई आता है, तो उसे लगता है कि इसे किसी प्रोफेशनल ने बनाया है।
पांच महीने की मेहनत के बाद इसे तैयार किया गया
अंजनी का कहना है कि राम दरबार की इस तस्वीर को बनाने में उन्हें पांच महीने लगे। उन्होंने अलग-अलग कलमों से 3 लाख 11 हजार बार राम का नाम लिखकर राम दरबार बनाया है। अलग-अलग कलमों के रंगों का मिश्रण बेहद खूबसूरत लग रहा है।
अंजनी ने राम दरबार की यह तस्वीर अपने परिवार के साथ रणजीत हनुमान मंदिर में भेंट की है। हालांकि, वह इस तस्वीर को दो दिन के लिए वापस ले गई हैं, ताकि प्रदर्शनी में सबको दिखा सकें। इसके बाद वह इसे फिर से मंदिर में भेंट करेंगी।
पेंटिंग में रामायण के दृश्य भी दिख रहे
अंजनी ने एक और तस्वीर बनाई है, जिसमें हनुमान जी का चेहरा है और उसमें रामायण के सभी दृश्य दिख रहे हैं। कई लोगों को यह तस्वीर बेहद पसंद आई है। अंजनी को भी यह तस्वीर बेहद पसंद है। इस तस्वीर के लिए अंजनी को गोल्ड मेडल भी मिल चुका है, साथ ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से सर्टिफिकेट भी मिल चुका है।
पेंटिंग में हनुमान जी का चेहरा भी है और रामायण के सभी दृश्य दिख रहे हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में इंदौर आए थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
पांच महीने की उम्र से जा रही हैं मेहंदीपुर बालाजी
पोरवाल परिवार में हमेशा से धार्मिक माहौल रहा है। अंजनी जब पांच महीने की थी, तब से उनका परिवार हर साल मेहंदीपुर बालाजी जाता रहा है। अंजनी के नाना भी उन्हें हर रोज रणजीत हनुमान मंदिर ले जाते रहे हैं। इसलिए वे बचपन से ही धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं।
अंजनी कहती हैं कि जब भी वे चित्र बनाती हैं, तो उन्हें ऐसा लगता है कि वे भगवान, खासकर हनुमान जी की पेंटिंग बना रही हैं, क्योंकि हनुमान जी में उनकी काफी आस्था है। अंजनी ने ज्यादातर हनुमान जी की पेंटिंग बनाई हैं और सभी सफल रही हैं।
घरों में लगाई ये तस्वीरें
अंजनी ने अपने घर के गलियारे में दीवार पर हाथी की खूबसूरत पेंटिंग बनाई है। इसके अलावा घर में रणजीत हनुमान जी के अलग-अलग स्वरूपों के चित्र लगे हैं। श्रीनाथ जी की भी खूबसूरत पेंटिंग बनाई है। इसके अलावा उन्होंने चारकोल आर्ट चित्र भी बनाए हैं। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर भी बनाई है, जिसमें उन्होंने राम का नाम लिखा है। उनके घर में जगन्नाथपुरी की खूबसूरत पेंटिंग भी देखी जा सकती है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद पर फिर भड़का बवाल : पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी
अमरकंटक में नर्मदा तट के 300 मीटर दायरे में नए निर्माण पर रोक : मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा
अनूपपुर में धर्मांतरण के शक में हंगामा : पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन