अनूपपुर में पानी के अंदर 'राम' की तपस्या : पानी भरे खदान में 2 दिन से घुसी महिला, अचानक हो जाती है गायब, पुलिस को कह रही राम-राम
शिवम साहू, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र की बंद पड़ी ओपन कास्ट माइन ‘हरद’ (Hard Open Mine) के जलभराव क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से एक रहस्यमयी महिला की मौजूदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
भीषण ठंड और गहरे पानी के बीच महिला को लगातार floating in water हालत में देखा जा रहा है, जो स्थानीय लोगों के लिए हैरानी और भय का कारण बन गया है। पुलिस को राम-राम कह रही है। पानी के अंदर अचानक गायब हो जाती है। स्थानीय लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, महिला तालाबनुमा जलभराव क्षेत्र में भगवान का नाम लेते हुए तैरती रहती है। जब भी कोई नजदीक पहुंचने की कोशिश करता है, वह अचानक पानी के भीतर disappear हो जाती है और कई घंटों तक नजर नहीं आती। इस रहस्यमयी गतिविधि ने इलाके में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

पुलिस को देख ‘राम-राम’, फिर पानी में छलांग
घटना की सूचना मिलते ही भालूमाड़ा थाना प्रभारी विपुल शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए Rescue Attempt शुरू किया गया, लेकिन जैसे ही महिला ने पुलिस को पास आते देखा, उसने ‘राम-राम’ कहा और दोबारा गहरे पानी में चली गई।
यह सिलसिला पिछले दो दिनों से लगातार जारी है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद महिला बाहर आने को तैयार नहीं है।
इसे भी पढ़ें- : अनूपपुर में BJP नेता के बेटे की गुंडागर्दी का VIDEO: भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे ने पुलिस को पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी, जानिए FIR में और क्या क्या ?
ठंड और गहराई के बावजूद कैसे जिंदा? उठ रहे सवाल
ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव क्षेत्र काफी गहरा है और पानी बेहद ठंडा है। ऐसे में महिला का लंबे समय तक पानी में रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। लोग इसे Miracle मान रहे हैं, तो कुछ इसे मानसिक या स्वास्थ्य से जुड़ा मामला बता रहे हैं।
हालांकि प्रशासन किसी भी तरह की अफवाह से बचते हुए इसे एक Sensitive Rescue Case मानकर देख रहा है।
जिला स्तर से बचाव दल तैनात, Rescue Operation जारी
थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, “पिछले दो दिनों से महिला जलभराव क्षेत्र में देखी जा रही है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन वह बाहर आने से बच रही है। जिला स्तर से Rescue Team और अन्य संसाधन बुलाए गए हैं। महिला को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।”
प्रशासन अलर्ट, किसी भी अनहोनी से बचने की कोशिश
खदान क्षेत्र होने के कारण पानी की गहराई और खतरे को देखते हुए पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल पूरी तरह Alert Mode में हैं। मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है ताकि रेस्क्यू में किसी तरह की बाधा न आए।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि वह किस परिस्थिति में वहां पहुंची। प्रशासन का कहना है कि Rescue Operation पूरा होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ पाएगी।
संबंधित ख़बरें
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद पर फिर भड़का बवाल : पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी
अमरकंटक में नर्मदा तट के 300 मीटर दायरे में नए निर्माण पर रोक : मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा
अनूपपुर में धर्मांतरण के शक में हंगामा : पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन