Logo
Breaking News Exclusive
केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ?

: मुलाकात से सियासी हलचल: Sonia Gandhi से मिले मंत्री TS Singh Deo, छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल हुई तेज

MP CG Times / Fri, Apr 7, 2023

chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस ने जहां इसकी तैयारी शुरू कर दी है, वहीं प्रियंका गांधी के 13 अप्रैल को बस्तर आने की संभावना है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की है. दिल्ली के 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात के मायने अब पता लगाए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई. राजनीतिक मायने निकल रहे हैं गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इसी साल चुनाव होने हैं और ऐसे में राज्य के कई दिग्गज नेता लगातार दिल्ली के लिए दौड़ लगा रहे हैं. इस बीच सोनिया गांधी से टीएस सिंह देव की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात जरूर कहा जा रहा है, लेकिन चुनाव से पहले पर्दे के पीछे टीएस सिंह देव और सोनिया गांधी की मुलाकात के राजनीतिक मायने जरूर निकाले जाएंगे. हालांकि शाम को जब सिंहदेव वापस रायपुर आएंगे तो वे खुद बेहतर बताएंगे कि बैठक में किस विषय पर चर्चा हुई? युवाओं के लिए पीछे हटना गौरतलब है कि नवंबर माह 2022 में छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर युवा कांग्रेस ने ''जोड़ो भारत, जोड़ो युवा'' कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगर मेरे बराबर का कोई युवा खड़ा होता है तो मुझे पीछे हटने में बहुत खुशी होगी. इसके अलावा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. इस बार मन वैसा नहीं है जैसा हर बार हुआ करता था. कांग्रेस अधिवेशन में बड़ा बयान दिया हालांकि टीएस सिंहदेव लगातार अपने बयान बदलते रहते हैं. गौरतलब है कि फरवरी में रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा था कि हर कोई सीएम बनना चाहता है. मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था। मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा. अब आने वाले चुनाव में टीएस सिंहदेव की क्या भूमिका होगी, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन सोनिया गांधी से मुलाकात से सियासी हलचल मचना तय है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन