Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

गफ्फू मेमन बने FCI कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य : केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम

MP CG Times / Fri, May 15, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। अब्दुल गफ्फार मेमन को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) की कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। यह नियुक्ति बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा।

खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जारी किया मनोनयन आदेश

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि गफ्फू मेमन को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एफसीआई कंसल्टेटिव कमेटी में तत्काल प्रभाव से सदस्य नियुक्त किया जाता है।

खाद्यान्न वितरण और PDS व्यवस्था पर देंगे सुझाव

एफसीआई कंसल्टेटिव कमेटी खाद्यान्न भंडारण, परिवहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राशन वितरण और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करती है। समिति के सदस्य जमीनी स्तर की समस्याओं और सुझावों को केंद्र सरकार तथा एफसीआई तक पहुंचाने का काम करते हैं।

गफ्फू मेमन अब खाद्य सुरक्षा, गोदाम संचालन, राशन वितरण व्यवस्था और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देंगे।

गफ्फू मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम

नियुक्ति के बाद गफ्फू मेमन ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विष्णु देव साय, अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वे पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तथा आम उपभोक्ताओं की समस्याओं और सुझावों को विभाग तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

गफ्फू मेमन की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई। उन्हें बधाई देने वालों में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय सहित भाजपा पदाधिकारी और राइस मिल एसोसिएशन के सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन