Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: हमदर्द बना हैवान! नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, सिर कुचलकर खेत में फेंका

News Desk / Sat, Oct 15, 2022

महिला से दुष्कर्म

महिला से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

श्योपुर जिले में दीपावली का सामान खरीदने आई एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाय में नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसके सिर पर कई वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला को खेत में फेंककर भाग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस 28 साल की पीड़िता को श्योपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां करीब 16 घंटे बाद उसे होश आया। महिला के सिर, आंख और चेहरे पर काफी चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया, आरोपी फिलहाल परिवार सहित फरार है। एक-दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लेंगे। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। महिला ने लड़खड़ाती जुबान में आपबीती सुनाई। उसने कहा, वह आरोपी को नहीं जानती और चाहती है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।

पीड़िता के दर्द की कहानी उसी की जुबानी...
घर वालों ने 15-16 साल की उम्र में मेरी शादी श्योपुर जिले के कराहल गांव में समाज के युवक से कर दी थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य रहा। चार बच्चे भी हुए। कुछ समय बाद पति को शराब की लत लग गई, वह दिन में भी शराब पीने लगा। रात-दिन इधर-उधर घूमता रहता था। उसका किसी के साथ चक्कर चल रहा था। शराब नहीं पीने और कुछ काम करने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। तीन साल पहले उसने मुझे घर से निकालकर दूसरी शादी कर ली। मैं मायके में मां और भाइयों के साथ रह रही हूं। मेहनत मजदूरी करके ढाई हजार रुपये जमा किए थे। करहाल क्षेत्र में स्थित अपने मायके से दीपावली का सामान लेने के लिए 10 अक्टूबर को बस से अकेली श्योपुर आई थी।

बस से उतरते ही एक युवक ने मुझसे पूछा कि कहां जाना है। मैंने कहा कि सामान खरीदने आई हूं, बाजार जाऊंगी। यह सुनते ही युवक मेरे पीछे पड़ गया। कहने लगा कि अकेली ही आई हो, मैंने कहा कि तुम्हें क्या लेना-देना। युवक ने कहा कि मैं भी आपके ही समाज का हूं। गलत मत समझिए, मैं तो आपकी मदद ही करूंगा। मैंने कहा कि मुझे मदद की जरूरत नहीं है। मैं चलने लगी तो वह भी मेरे साथ-साथ चलने लगा, मैंने कहा कि तुम मेरा पीछा क्यों कर रहे हो। युवक बोला मुझे आप पसंद आ गई हो। मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। मैंने कहा कि मेरी शादी और बर्बादी दोनों हो चुकी है, मेरे पति ने दूसरी शादी करके मुझे छोड़ दिया, तुम मुझे परेशान न करो।

रात में अकेली कहां जाओगी, चाय पी लो...
युवक कहने लगा मेरी भी पत्नी मर गई है। तुम्हें पति ने छोड़ दिया है। वह मुझे बातों में उलझाने लगा, बड़ी मुश्किल से सामान खरीद पाई, बाजार से लौटते-लौटते अंधेरा होने लगा, मैं बस स्टैंड की तरफ आई तो वो बोला कि रात में कहां जाओगी, तुम अकेली हो। पहले चाय पी लो, चाय पीने के थोड़ी देर बाद मुझे चक्कर आ गया, सिर भारी होने लगा, तो वो कहने लगा तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है, तुम आज मेरे घर पर रुक जाओ वहां मेरी मां और बहन है। इसके बाद वह मुझे ऑटो में बैठाकर नहर के बगल वाले रास्ते से नदी के पास तक ले गया। वहां उसने मुझे खटिया पर बैठा दिया। मैंने कहा कि तुम्हारी मां और बहन कहां हैं। तो उसने कहा कि वह तो गांव वाले घर पर हैं। यह मेरा गोदाम है, तुम घबराओ नहीं, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, दिल की बात बताने के लिए यहां लाया हूं, तुम्हें कोई भी काम करने की जरूरत नहीं है, मैं अपनी रानी बनाकर रखूंगा। उसने मुझे बातों में उलझाया और फिर मेरे मना करने के बाद भी दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद बोला- मेरी बीवी है, पांच बच्चे भी...
तीन-चार घंटे बाद वह मुझसे बोला कि मैंने एक बात तुमसे छुपाई है, मेरी बीवी है और 5 बच्चे भी हैं। मैंने कहा कि तुमने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। मुझे अभी बस स्टैंड पर छोड़कर आओ, वह कहने लगा कि सुबह चले जाना, मैंने कहा अभी छोड़कर आओ, वह बोला पुलिस से शिकायत तो नहीं करोगी, मैंने कहा मैं किसी से नहीं कहूंगी, मुझे छोड़ आओ अभी, फिर मैं आगे आगे और वह पीछे-पीछे चलने लगा, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उसने पीछे से पत्थर जैसी चीज से हमला किया। मैं जमीन पर गिर गई। मुझे घसीटकर खेत में फेंककर चला गया। मुझे जब होश आया तो मैं अस्पताल में थी। मेरे साथ यह घटना करने वाला वह युवक कौन है, मैं उसका नाम नहीं जानती हूं, बस इतना सा जानती हूं कि नहर के आगे एक नदी है, जहां दो कमरे बने हैं वहां मेरे साथ यह घटना हुई है।

बता दें कि एसपी ने जिले के तीन पुलिस थानों की आठ टीमें बनाकर मामले की छानबीन शुरू कराई। पुलिस को इस मामले को ट्रेस करने में बड़ी दिक्कतें आईं, क्योंकि आरोपी का न कोई नाम पता था और न ही उसकी कोई कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री थी। फिर भी पुलिस ने घटनास्थल और वहां आवाजाही करने वालों से पूछताछ करके, जरूरी साक्ष्य जुटाए और आरोपी की पहचान कर ली। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन