Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: Vaishali Thakkar: उसे सजा जरूर दिलवाना... पढ़ें वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट का एक-एक शब्द

News Desk / Sun, Oct 16, 2022


टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इंदौर पुलिस ने रविवार को उसके पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली के सुसाइड नोट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। सुसाइड नोट में वैशाली ने क्या लिखा था, हम आपको बताते हैं। 
 

बता दें कि पुलिस ने वैशाली की डायरी जब्त की थी, उसमें ही सुसाइड नोट लिखा गया था। सुसाइड नोट सामने आया है। इसकी जो तस्वीर दिख रही है, उसमें लिखा है कि 'एक बेटी नहीं रहेगी तो उससे जुड़ी परेशानियां भी नहीं रहेंगी।
आई क्विट मां। आई लव यू पापा-मां। मुझे माफ कर देना यदि मैं एक बुरी बेटी थी तो। प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना
मुझे 2.5 साल टॉर्चर किया है मेंटली। राहुल और  दिशा ने। वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम खुश रहना। आई लव यू। मितेश से कहना है आई एम सॉरी।
आई क्विट... वैशाली

सुसाइड नोट में जिनके नाम लिखे गए हैं, वो भी जान लीजिए। मितेश वैशाली के मंगेतर थे, 20 अक्टूबर को दोनों शादी करने वाले थे। राहुल उसका पड़ोसी था, और उसका पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। दिशा उसकी पत्नी है। 

इधर वैशाली की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि सभी जानते हैं कि वैशाली ने आत्महत्या क्यों की, उसे न्याय मिलना चाहिए। उसने राहुल नाम के एक शख्स का जिक्र किया, उसकी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उसने हमें इसके बारे में कुछ दिन पहले बताया था। उसके बाद उनके घर पर बातचीत हुई। 
 

राहुल से जिम में हुई थी दोस्ती
वैशाली और राहुल पड़ोसी थे। दोनों एक ही जिम में जाते हैं। वहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर निकटता बढ़ने लगी। राहुल शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया, लेकिन राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह बार-बार धमकाता था कि वह उसकी किसी दूसरे के साथ शादी नहीं होने देगा। एक रिश्ता वह तुड़वा भी चुका था। वैशाली इस माह एक युवक से कोर्ट मैरेज करने वाली थी, लेकिन राहुल ने फिर परेशान करना शुरू कर दिया। वैशाली के परिजनों ने भी एक बार राहुल को बुलाकर समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में भी राहुल की प्रताड़ना का जिक्र किया है। 

बता दें कि कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं वैशाली ने शनिवार रात साईं बाग कॉलोनी स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस ने डायरीनुमा सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें उसने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने राहुल और दिशा पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। राहुल प्लायवुड का बड़ा कारोबार है। वैशाली का परिवार 13 सालों से इंदौर में रहता है। वैशाली काम के सिलसिले में अक्सर मुंबई रहती थी। तनाव में रहने के कारण वे अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थीं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन