Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: MP: कटनी में दर्दनाक हादसा, जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गए पांच बच्चे नदी में डूबे, तीन शव मिले दो की तलाश जारी

News Desk / Mon, Oct 17, 2022

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी और ग्रामीण

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी और ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में देर शाम कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने के दौरान नहाने गए पांच बच्चों की गहरे पानी में डूब गए। तीन बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं, दो अन्य की तलाश जारी है। नदी में डूबे सभी बच्चों की उम्र 13 से 15 साल के बीच की है। कटनी होमगार्ड और जबलपुर एसडीआरएफ की टीम फिलहाल दो और बच्चों की तलाश कर रही है। मौके पर कटनी तहसीलदार, एनकेजे थाना प्रभारी सहित अधिकारी और पुलिस मौजूद है। 

दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आयुष विश्वकर्मा (15 साल) का जन्मदिन मनाने के लिए नदी के किनारे गए थे, इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरे, जब देर शाम तक सभी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे बच्चों के कपड़े मिले जिसके बाद उनके डूबने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। होमगार्ड की गोताखोर टीम बोट में सवार होकर नदी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बचाव टीम ने लगभग 8 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। देर रात साहिल चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती (उम्र 15 साल) का शव निकाला गया। इस बीच जबलपुर से भी टीम बुलाई गई। रात में प्रकाश की व्यवस्था कम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं। सुबह चार बजे सूर्या विश्वकर्मा पिता सोने लाल (उम्र 15) और अनुज सोनी पिता मनोज सोनी (उम्र 13 वर्ष) का शव नदी से बरामद किया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष का जन्मदिन था और उसी के चलते बच्चे पिकनिक मनाने आये थे। फिलहाल महपाल सिंह और आयुष की तलाश जारी है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन