Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: Surya Grahan 2022: सूतक काल में बंद हुए मंदिरों के पट, 100 साल पुराना हिंगोट युद्ध भी आगे बढ़ा

News Desk / Tue, Oct 25, 2022


दीपवाली के दूसरे दिन मंगलवार को होने जा रहे सूर्य ग्रहण के कारण कई मंदिरों में स्थित प्रतिमाओं को कपड़ों से ढांक दिया गया है। शहर के समीप गौतमपुरा में होने वाला पारंपरिक हिंगोट युद्ध भी ग्रहण के कारण एक दिन आगे बढ़ गया। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के पट भी सुबह ग्रहण की वजह से बंद कर दिए गए। प्रतिमा को भी कपड़े से ढक दिया गया।

चांदी के प्लेट में लगेंगे 56 भोग
खजराना गणेश मंदिर में दिवाली के दूसरे दिन अन्नकूट उत्सव होता है, जिसमें भगवान गणेश को 56 भोग लगाए जाते हैं। इस साल ग्रहण के चलते अन्नकूट एक दिन बाद बुधवार को होगा। खजराना गणेश को चांदी की प्लेटों  में 56 भोग लगाया जाएगा। पहले भक्त व्यंजनों को प्लास्टिक की प्लेट में भोग परोसते थे, लेकिन अब भोग लगाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने चांदी की छोटी थालियां बनवाई है। 
 

दो गांवों के लोग लड़ते हैं युद्ध
दीपावली के दूसरे दिन देपालपुर क्षेत्र के गौतमपुरा और रुणजी गांव के लोग आपस में हिंगोट से युद्ध लड़ते है। कलंगी और तुर्रा नाम की दो टीमें आमने-सामने से जलते बारुद के हिंगोट एक-दूसरे पर फेंकती है। इसमें कई लोग घायल भी हो जाते हैं। युद्ध को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण भी जुटते हैं।

हिंगोरिया वृक्ष के फल से होता है युद्ध
गौतमपुरा के मोती सिंह पटेल ने बताया कि हिंगोरिया नाम के वृक्ष के फल को ग्रामीण सुखा लेते है। फल का खोल कड़क रहता है, उसमें बारुद भरकर हिंगोट बनाए जाते हैं। गांव में इस युद्ध की पंरपरा 100 वर्षों से भी ज्यादा पुरानी है। इस बार ग्रहण के कारण यह युद्ध बुधवार को होगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन