Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: Surya Grahan 2022: आज चूके तो पांच साल बाद ही देख सकेंगे सूर्य ग्रहण, जानिए एमपी में कहां और कब दिखेगा नजारा

News Desk / Tue, Oct 25, 2022


मंगलवार (25 अक्टूबर) को सूर्यग्रहण की घटना दिखने जा रही है। भारत में यह आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में शाम को  दिखने जा रहा है। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्य और पृथ्वी के बीच एक रेखा में चन्द्रमा के आ जाने से पृथ्वी के कुछ भू भाग से सूर्य पूरे गोले के रूप में नहीं दिखेगा बल्कि इसका कुछ भाग कटा हुआ सा महसूस होगा। भारत के अलग-अलग राज्यों में करीब 4 बजे के बाद ग्रहण आरंभ होगा जो सूर्यास्त होने तक दिखता रहेगा।

अगला ग्रहण 2027 में आएगा नजर
आज (25 अक्टूबर ग्रहण) का ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद भारत में सूर्य ग्रहण देखने के लिए 2 अगस्त 2027 तक का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि उस समय मानसून के कारण इसके दिखने की संभावना कम ही रहेगी। इसलिए अवकाश के समय दिखने जा रही इस खगोलीय घटना को पालक अपने बच्चों को दिखाकर इसके वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत करा सकते हैं। सूर्यग्रहण को सुरक्षित सोलर व्यूअर की मदद से ही देखा जाना चाहिए। सूर्यग्रहण के दो सप्ताह बाद या पहले हमेशा चंद्रग्रहण होता ही है। यह कोई पहली बार होने वाली घटना नहीं है। इसलिए इसके दुष्प्रभावों की बातें ठीक नहीं है।
 

जानिए कहां और कब दिखेगा ग्रहण
इंदौर में  
ग्रहण आरंभ समय  -        अपरान्ह 04 बजकर 42 मिनिट    
अधिकतम ग्रहण    -   शाम 05 बजकर 38 मिनिट
ग्रहण समाप्ति        -   शाम 05 बजकर 53 मिनिट
ग्रहण अवधि          -  1 घंटे 11 मिनिट

भोपाल में  
ग्रहण आरंभ  समय          अपरान्ह 04 बजकर 42 मिनिट    
अधिकतम ग्रहण        शाम 05 बजकर 38 मिनिट
ग्रहण समाप्ति            शाम 05 बजकर 46 मिनिट
ग्रहण अवधि            1 घंटे 05 मिनिट

नर्मदापुरम में  
ग्रहण आरंभ  समय          अपरान्ह 04 बजकर 43 मिनिट    
अधिकतम ग्रहण        शाम 05 बजकर 39 मिनिट
ग्रहण समाप्ति            शाम 05 बजकर 46 मिनिट
ग्रहण अवधि            1 घंटे 02 मिनिट

रायसेन में  
ग्रहण आरंभ  समय          अपरान्ह 04 बजकर 42 मिनिट    
अधिकतम ग्रहण        शाम 05 बजकर 38 मिनिट
ग्रहण समाप्ति            शाम 05 बजकर 45 मिनिट
ग्रहण अवधि            1 घंटे 03 मिनिट

उज्जैन में  
ग्रहण आरंभ समय          अपरान्ह 04 बजकर 41 मिनिट    
अधिकतम ग्रहण        शाम 05 बजकर 38 मिनिट
ग्रहण समाप्ति            शाम 05 बजकर 53 मिनिट
ग्रहण अवधि            1 घंटे 12 मिनिट

खरगौन में  
ग्रहण आरंभ समय          अपरान्ह 04 बजकर 45 मिनिट    
अधिकतम ग्रहण        शाम 05 बजकर 40 मिनिट
ग्रहण समाप्ति            शाम 05 बजकर 56 मिनिट
ग्रहण अवधि            1 घंटे 12 मिनिट

बड़वानी में  
ग्रहण आरंभ समय          अपरान्ह 04 बजकर 43 मिनिट    
अधिकतम ग्रहण        शाम 05 बजकर 39 मिनिट
ग्रहण समाप्ति            शाम 05 बजकर 58 मिनिट
ग्रहण अवधि            1 घंटे 15 मिनिट

 

ग्रहण देखते समय ये सावधानी रखें
विज्ञान प्रसारक सारिका ने बताया कि सूर्यग्रहण देखने के लिये खाली आखों या रंगीन फिल्म, धुएं से काले किए गए कांच, धूप के चश्मे, नॉन-सिल्वर्ड श्वेत श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) फिल्म, फोटो ग्राफिक,फिल्टर्स का प्रयोग न करें। रंगीन पानी में बनने वाली सूर्य की परछाई को नहीं देखें। ये सभी उपाय आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं सूर्यग्रहण
सारिका के अनुसार कि किसी समतल दर्पण से दीवार, पर्द, सफेद कागज पर सूर्य का प्रतिबिम्ब प्रक्षेपित करके ग्रहण को देख सकते हैं। वैज्ञानिक रूप से परीक्षित फिल्टर के सोलर व्यूअर की मदद से ग्रहण को देखा जा सकता है। फिल्टर से भी सूर्य को लगातार न देंखें । रूक-रूक कर देखें। फिल्टर में कोई खरोंच या बारीक छिद्र नहीं होना चाहिये।

आगामी सूर्यग्रहण
25 अक्टूबर 2022    आंशिक सूर्यग्रहण, यह भारत में आंशिक ग्रहण के रूप में दिखेगा
20 अप्रैल 2023    पूर्ण सूर्यग्रहण
14 अक्टूबर 2023    वलयाकार सूर्यग्रहण
08 अप्रैल 2024    पूर्ण सूर्यग्रहण
02 अक्टूबर 2024    वलयाकार सूर्य ग्रहण
29 मार्च 2025    आंशिक सूर्य ग्रहण
21 सितम्बर 2025    आंशिक सूर्य ग्रहण
17 फरवरी 2026    वलयाकार सूर्य ग्रहण
12 अगस्त 2026    पूर्ण सूर्य ग्रहण
06 फरवरी 2027    वलयाकार सूर्य ग्रहण
02 अगस्त 2027    पूर्ण सूर्य ग्रहण, यह भारत में आंशिक ग्रहण के रूपमें दिखेगा

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन