Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: MP Weather Today: भोपाल, जबलपुर समेत पांच जिलों में हो सकती है बारिश, कई जगह बिजली गिरने की चेतावनी

News Desk / Mon, Sep 5, 2022

भोपाल: मध्यप्रदेश में रुखस्त होता मानसून एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों पर मेहरबान है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में प्रदेश के पांच से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की है।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबलपुर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई जबकि उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा। बीते 24 घंटों में अमानगंज में 8 सेमी, भीमपुर में 6, अमरकंटक, केसली, सेमरिया में 5, बटियागढ़, कुसुमी, इछावर, नरसिंहपुर में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एक जून से पांच सितंबर तक औसत से 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से छह फीसदी अधिक, पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 31 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम केंद्र भोपाल ने मंगलवार को नर्मदापुरम संभाग के अनेक स्थानों पर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चबंल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर एवं उज्जैन के कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तथा छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, टीकमगढ़, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी एवं निमाड़ी में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले दो सिस्टम फिलहाल एक्टिव हैं। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से एवं उसके आसपास ऊपरी भाग में चक्रवात एक्टिव है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इनके प्रभाव से पूर्वी मध्यप्रदेश के हिस्से में तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा। जानकारों की मानें तो मानसून ट्रफ अभी भी हिमालय में बना हुआ है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के कारण नमी आ रही है, इससे प्रदेश में हल्की बारिश का दौर बना हुआ है।

विस्तार

मध्यप्रदेश में रुखस्त होता मानसून एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों पर मेहरबान है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में प्रदेश के पांच से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन