Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: MP News: उज्जैन में पीएफआई का ऑफिस सील, चार सदस्य गिरफ्तार

News Desk / Tue, Sep 27, 2022

एनआईए की छापेमारी

एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media

ख़बर सुनें

उज्जैन जिले में एटीएस और एनआईए की टीम ने बुधवार सुबह उज्जैन शहर के तोपखाना क्षेत्र में स्थित पीएफआई के ऑफिस को सील कर दिया। इससे पहले उज्जैन और महिदपुर से पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ तोपखाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरा एरिया छावनी सा नजर आने लगा है।

जानकारी के मुताबिक, एंटी टेररिज्म स्क्वॉड और नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी की टीम द्वारा मिलकर कार्रवाई की जा रही है। एक दिन पहले जहां टीम के चार सदस्यों उज्जैन के नगारची बाखल से इसहाक खान, नयापुरा से जुबेर एहमद और अवंतिपुरा से आकिब खान और महिदपुर से आजम नागौर को गिरफ्तार किया था। वहीं, बुधवार को उज्जैन स्थित पीएफआई के कार्यालय को सील कर दिया है। मौके पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के इशारे पर एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) ने उज्जैन, महिदपुर और शाजापुर समेत प्रदेश के आठ जिलों में 21 पीएफआई के सक्रिय सदस्यों पर कार्रवाई की। उज्जैन, महिदपुर में तड़के चार बजे दबिश मारकर चार पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। एक सप्ताह में एनआईए की दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले टीम ने उज्जैन से पीएफआई के प्रदेश सचिव जमील शेख को गिरफ्तार किया। जमील से पूछताछ के बाद एक्टिव हार्डकोर (सक्रिय सदस्य) के नाम सामने आए थे, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन में पीएफआई को लेकर कहा, आठ जिलों में 21 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनके कम्प्यूटर, मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं।

एटीएस टीम मंगलवार तड़के चार बजे उज्जैन के जीवाजीगंज क्षेत्र पहुंची। केडीगेट की मंसूरियान मस्जिद के पास रहने वाले जुबेर पिता नजीर को गिरफ्तार किया। एनआईए को जानकारी लगी है कि जुबेर मस्जिद में इमाम का काम करता है। उसके पिता शहर की मस्जिद में इमाम हैं। इसके बाद बेगमबाग की जामा शकील मस्जिद के पास रहने वाले इशहाक को गिरफ्तार किया।

करीब 20 मिनट पूछताछ के बाद टीम उसे लेकर आजाद नगर के पास विराट नगर पहुंची। यहां से अकीब को गिरफ्तार किया। अकीब एलएलबी का स्टूडेंट हैं और पीएफआई का हार्डकोर है। इसके बाद सुबह 5 बजे करीब टीम महिदपुर रवाना हुई। 5.45 बजे मोहम्मद आजम पिता कय्यूम नागौरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पिता कय्यूम नागौरी महिदपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारी लगी है, टीम ने जावरा से भी एक आरेापी को गिरफ्तार किया है।

एटीएस ने शाजापुर में पार्षद समेत दो को भेजा जेल
शाजापुर में एटीएस ने मंगलवार अलसुबह नगर पालिका शाजापुर के वार्ड 12 के पार्षद समीउल्ला और ज्योतिनगर क्षेत्र में रहने वाले शाकीर को पकडक़र पूछताछ की। एटीएस के जाने के बाद दोनों को तहसील न्यायालय में पेश करके प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जिला जेल भेज दिया गया। समीउल्ला ने पीएफआई समर्थित एसडीपीआइ (निर्दलीय) से चुनाव लड़कर जीता है। उसके विजय जुलूस में देश विरोधी नारे लगे थे। इसके बाद समीउल्ला के खिलाफ रासुका में कार्रवाई की गई थी। एक सप्ताह पहले ही उसे जमानत मिली है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन