Logo
Breaking News Exclusive
पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन

: Crime News: आईफोन खरीदने और घूमने के शौक ने पहुंचाया जेल, क्राइम सीरियल देखकर चोरी की घटना को दिया अंजाम

News Desk / Tue, Jan 17, 2023


iPhone (फाइल फोटो)

iPhone (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में नसरुल्लागंज मंडी के पास वायर दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने के साथ पुलिस ने चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस की आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, सैर सपाटे और हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने का सपना पूरा करने के लिए एक युवक ने क्राइम सीरियल देखकर यह कदम उठाया। युवक ने इंदौर घूमने और आईफोन खरीदने के लिए दो नाबालिगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने नसरुल्लागंज के आशुतोष विश्वकर्मा और दो अन्य नाबालिगों से पूछताछ की, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकर कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 218 किलो कापर वायर, मोटर रोटर और घटना में इस्तेमाल की गई आल्टो कार जब्त की।



इस तरह आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी को फरियादी लोकेंद्र शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 जनवरी की रात उनकी दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखे कापर वायर और पुरानी मोटर का रोटर व प्लेट चोरी कर लिए गए हैं। इसके बाद एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसापास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। इसके बाद पुलिस संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की। इसके बाद आशुतोष विश्वकर्मा (18) ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ निजी शौकों को पूरा करने, आईफोन खरीदने व इंदौर शहर में धूमने के लिए पैसों की लालच में चोरी करने की बात स्वीकर की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। 

इस तरह दिया चोरी को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पैसों की लालच और अपने शौक पूरे करने के लिए 2-3 दिन से मंडी के पास रेकी करते रहे। जिस दिन चोरी करनी थी, उस दिन दुकान बंद होने का और इलाका सुनसान होने का इंतजार किया। जैसे ही मौका लगा दुकान के पास पहुंचे और दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे पेंट कर दिया और फिर दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखे कापर वायर व अन्य स्क्रेप आल्टो कार में रखकर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने एक नाबालिग आरोपी के चाचा अनीस खां के घर की छत पर चोरी के सामान को कपड़े से ढंककर रख दिया था। आरोपी आशुतोष ने अपने साथियों से कहा था कि कापर का रेट शेयर मार्केट में बढ़ता घटता रहता है, जिस दिन रेट शेयर मार्केट में बढ़ेगा उस दिन ये सामान बेच कर आपस में पैसों को बांट लेंगे। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन