Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: पन्ना की रत्नगर्भा धरती से चमकी दो लोगों की किस्मत, मिले बेशकीमती हीरे

News Desk / Fri, Sep 16, 2022


मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से इस बार एक छात्र और एक मजदूर की किस्मत चमकी है. हीरों की नगरी के नाम से देश दुनिया मे प्रसिद्ध पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने कई लोगों को रंक से राजा बना दिया है. कहावत है कि...

News Nation Bureau | Edited By : Shravan Shukla | Updated on: 16 Sep 2022, 12:18:44 PM
Panna Diamond

Panna Diamond (Photo Credit: File)

highlights

  • पन्ना में दो लोगों की चमकी किस्मत
  • छात्र को मिला 3.33 कैरेट का हीरा
  • मजदूर के हाथ भी लगा हीरा

पन्ना:  

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से इस बार एक छात्र और एक मजदूर की किस्मत चमकी है. हीरों की नगरी के नाम से देश दुनिया मे प्रसिद्ध पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने कई लोगों को रंक से राजा बना दिया है. कहावत है कि यहां की धरा रातों-रात लोगों को लखपति बना देती है. इसी प्रकार की खबर गुरुवार की शाम सामने आई, जब हीरा कार्यालय में एक साथ दो अलग-अलग हीरे जमा कराए गए. दोनों हीरों के वजन अलग-अलग हैं. अब इन दोनों हीरों को नीलामी में रखा जाएगा, जिसके बाद शासन की रॉयल्टी काटकर बाकी रकम दोनों हीरा धारकों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. 

तारिक खान के हाथ लगा 3.33 कैरेट का हीरा

इन दोनों लोगों में एक का नाम तारिक खान है. तारिक खान माइनिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने हीरा कार्यालय से कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में हीरे की खदान लगाई थी. करीब तीन महीनों की कड़ी मेहनत के बाद तारिख खान के हाथ 3.33 कैरेट का हीरा मिला है. जिसका अच्छा खासा दाम मिलने की उम्मीद है. उनके हीरे की क्वॉलिटी भी काफी अच्छी है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बड़ा हादसा: लगातार बारिश से ढहा मकान, 3 बच्चों समेत 10 की मौत

मजदूर ने दो दोस्तों के साथ लगाई खदान

कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में ही मजदूर जीवन लाल कुशवाहा ने अपने 3 साथी विद्या जाटव और रम्मू कुशवाहा के साथ मिलकर खदान लगाई थी. जिन्हें 1 साल की मेहनत के बाद 1.76 कैरेट का अच्छी क्वॉलिटी का हीरा मिला है. उन्होंने भी हीरा कार्यालय पहुंचकर हीरे को जमा करवा दिया है. अब अगली हीरा नीलामी में ये दोनों हीरे रखे जाएंगे. इन हीरों की नीलामी से जो रकम मिलेंगी, उसमें से 12 फीसदी की रॉयल्टी सरकार के पास जाएगी, वहीं, 1 फीसदी का टैक्स लगेगा. बाकी की रकम दोनों ही हीरा धारकों के खाते में जमा करवा दी जाएगी.

हीरे की रकम से पढ़ाई पूरी करेंगे तारिक खान

माइनिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपनी माइनिंग की पढ़ाई पूरी करेगे. ताकि वो आने वाली जिंदगी में और भी बेहतर काम कर सकें. इन पैसों से घर-परिवार की मदद कर सकें. इसी तरह से मजदूर जीवनलाल ने कहा कि वो हीरे से मिलने वाले पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश करेंगे. अपने काम-धंधे को बढ़ाएंगे, ताकि परिवार को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. (रिपोर्ट-गणेश)

संबंधित लेख

First Published : 16 Sep 2022, 12:18:44 PM

For all the Latest States News, Madhya Pradesh News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन