Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: MP NEWS: पूर्व डीजीपी के घर गणेश प्रतिमाओं का अद्भुत कलेक्शन

News Desk / Wed, Sep 7, 2022

भोपाल:  भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं. भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अलग-अलग मंदिरों में जाते हैं, लेकिन अगर भगवान गणेश के कई स्वरूप आपको एक ही जगह मिल जाए, तो क्या कहने. आज आपको दिखाते हैं, एक ऐसा घर जहां पर हैं, भगवान गणेश के अलग अलग स्वरूपों का बड़ा कलेक्शन. ये घर पूर्व डीजीपी का है, जो खुद को गणेश जी का अनन्य भक्त बताते हैं. सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन. भगवान गणेश के कई स्वरूप हैं. भगवान गणेश के स्वरूपों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अलग-अलग मंदिरों में जाते हैं. लेकिन भोपाल का एक ऐसा घर है, जहां आपको विघ्नहर्ता के कई स्वरूप, कई धातु से बने कई चीजों से बने एक ही स्थान पर मिल जाएंगे. दरअसल यह घर है मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी अरुण गोटू का. जिन्होंने अपने घर के शोकेस में भगवान गणेश का एक बेहतरीन कलेक्शन किया है. जहां आप को सोने, चांदी, गेंहू, प्रेशर स्टोन, पत्थर, लोहा और अलग-अलग चीजों से बने भगवान गणेश के कई स्वरूप देखने को मिल जाएंगे.
शौक बड़ी चीज है, इसलिए प्रथम पूज्य का किया संग्रह मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी अरुण गोटू का कहना है कि, उन्हें बचपन से ही कई चीजों के कलेक्शन का शौक है. ऐसे में उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भी कलेक्शन करना शुरू कर दिया. क्योंकि भगवान गणेश को अराध्य माना जाता है, और सर्वप्रथम उन्हीं की पूजा की जाती है, इसलिए उन्होंने सभी के आराध्य भगवान गणेश का कलेक्शन किया. कलेक्शन का शौक, नौकरी की टेंशन को करता है दूर - पूर्व डीजीपी देश के अलग-अलग राज्यों से उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का कलेक्शन किया है, अरुण गोटू ने बताया कि, जिम्मेदारी उनके पास बड़ी थी, लेकिन उनका यह शौक कभी खत्म नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि, अगर किसी चीज के कलेक्शन का शौक आपको हो तो, ऐसी कई चिंताएं दूर हो जाती हैं, जो नौकरी के समय आपके साथ होती हैं. स्टांप पेपर, कॉइन और वाइन की मिनिएचर का भी है बड़ा कलेक्शन शौक बड़ी चीज होती है, और यही वजह है कि मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी अरुण गोटु ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं के अलावा, स्टांप पेपर, कॉइन, जैसी कई चीजों का बेहतरीन कलेक्शन किया है.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन