Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: Gandhi Jayanti: MP के इस स्कूल में बापू के प्रिय भजन से होती है कक्षा की शुरुआत, गांधी टोपी लगाकर पढ़ते हैं छात्र

News Desk / Sat, Oct 1, 2022

नरसिंहपुर। देशभर में आज (2 अक्टूबर) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। बापू सत्य, अहिंसा और सादगी की मिसाल थे। उनके आदर्शों का लोग आज भी पालन करते हैं। महात्मा गांधी ने हर वर्ग को देश सेवा, सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है और आज भी हजारों लोग उनके विचारों से प्रेरित होते हैं। मध्यप्रदेश में एक ऐसा स्कूल हैं, जहां हर दिन छात्रों के दिन की शुरुआत बापू के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजाराम' से होती है। प्रदेशभर के लोग इस स्कूल के बारे में जानते हैं। क्योंकि 175 साल से भी ज्यादा पुराने इस स्कूल की पहचान है गांधी टोपी, जिसे लगाकर बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।
गांधी टोपी वाला स्कूल गांधी टोपी वाला यह स्कूल मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से आठ किमी दूर सिंहपुर गांव में हैं। गांधी टोपी इस शासकीय माध्यमिक बालक शाला की ड्रेस का अभिन्न हिस्सा है। स्कूल की ड्रेस सफेद शर्ट, नीला पेंट और गांधी टोपी है। कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाला हर छात्र यहां बिना गांधी टोपी के शिक्षा ग्रहण नहीं करता। जब तक छात्र स्कूल में रहते हैं उनके सिर से टोपी नहीं हटती। बच्चों के स्कूल के दिन की शुरुआत बापू के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजाराम' से होती है। स्कूल में वर्षों पुराने चरखे भी मौजूद है, हालांकि अब उनसे सूत काटने का काम नहीं किया जाता।गांव में आये थे बापू स्कूल की एक दीवार में इस बात का जिक्र मिलता है कि गांधी जी ने असहयोग आंदोलन के दौरान इस गांव के दौरे पर आये थे, तब से गांव के लोगों ने टोपी पहनना शुरू किया। स्कूल में भी टोपी पहनने की परंपरा तब से ही चली आ रही है। स्कूल की दीवार पर 3 अक्टूबर, 1945 को महात्मा गांधी के स्कूल पहुंचने का जिक्र किया गया है, साथ ही लिखा है ‘सत्य और अहिंसा के संपूर्ण पालन की भरसक कोशिश करूंगा, बापू का आशीर्वाद.’
करीब 175 साल पुराना है स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, स्कूल का संचालन 1844 में शुरू हुआ था। लगभग 175 साल से भी ज्यादा पुराने इस स्कूल के बच्चो के लिए गांधी टोपी पहनना गर्व की बात है। विद्यालय के चार शिक्षकों नरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, शेख नियाज और देव लाल बुनकर को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन