Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: MP NEWS: स्मार्ट सिटी की खुल रही है फाइल, 'विकास के खेल' के खुलेंगे पन्ने?

News Desk / Thu, Sep 8, 2022

जबलपुर:  जबलपुर शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर किए गए कार्यों की अब समीक्षा की जा रही है. जबलपुर नगर निगम में सत्ता परिवर्तन के बाद अब स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों की फाइलों को दोबारा खोला जा रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी की नगर सरकार में हुए RFID यानि रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप घोटाले का जिन्न बोतल से एक बार फिर बाहर आएगा. दरअसल, जबलपुर शहर को स्मार्ट बनाने के मकसद को लेकर स्वच्छता अभियान को डिजिटल बनाया गया. इसके तहत स्मार्ट सिटी ने साल 2016-17 में कचरे उठाने वाली गाड़ियों की निगरानी के लिए घरों घर आरएफआईडी चिप याने रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप लगाने का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को दिया था.
करोड़ों के ठेकों में खेल ?  शहर के करीब 2 लाख 26 हजार घरों में आरएफआइडी चिप लगवाई गई थीं. स्मार्ट सिटी ने दिल्ली की टेक महेन्द्रा कंपनी को 6 करोड़ 80 लाख का ठेका दिया था. कंपनी ने घरों की दीवारों में ड्रिल करके चिप लगाने की बजाय कीलों से चिप ठोंक दी गई. आरोप लगाए गए कि नगर निगम, स्मार्ट सिटी के अफसर, जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से चिप लगाने वाली कंपनी ने घरों में कंप्यूटराइज चिप की जगह प्लास्टिक की पट्टियां ठोंक कर जनता के पैसों की बंदरबाट कर ली. साल 2017-18 चिप घोटाले की शिकायत शासन तक पहुंच चुकी थी. तत्कालीन प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय दुबे ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया. अब जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अनु ने इस मामले को एक बार फिर उठाया है और पूरे घोटाले की जांच की बात कही है. बदले की भावना से नहीं हो रही जांच इधर इस मामले पर पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले का कहना है की नगर सरकार बदले की भावना से नहीं बल्कि समर्पण की भावना से काम करें. आरएफआईडी चिप मामला नगर निगम का नहीं बल्कि स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट था लिहाजा इस मामले पर नगर निगम कुछ भी नहीं कर सकता था. आरएफआईडी चिप प्रोजेक्ट में घोटाला तो हुआ था इसमें कोई दो राय नहीं है. बहरहाल अब यह जांच कितनी दूर तलक जाएगी और इसमें कौन-कौन अधिकारी और जनप्रतिनिधि दायरे में आते हैं या आने वाला समय बताएगा. लेकिन इतना जरूर है कि जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए पानी में बह चुके हैं. जिसका फिलहाल तो कोई हिसाब नहीं है.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन