Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: Diwali 2022: इकलौता मंदिर जहां भक्तों के गहनों-नोटों से होता है लक्ष्मीजी का श्रृंगार,पांच दिन ही खुलते हैं पट

News Desk / Thu, Oct 20, 2022


मध्यप्रदेश के कई शहरों में मां लक्ष्मी के प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां दीवाली के मौके पर काफी भव्य रूप से पूजा अर्चना की जाती हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी का एक मंदिर रतलाम जिले में स्थित हैं, जो कि साल में केवल पांच दिनों के लिए खुलता है। इस मंदिर की प्रसिद्धि काफी दूर-दूर तक है। आइए आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 

केवल पांच दिनों के लिए खुलता है मंदिर
रतलाम जिले में स्थित महालक्ष्मी का बड़ा मंदिर सालभर में केवल पांच दिनों के लिए ही खोला जाता है। इन पांच दिनों में भक्त मां लक्ष्मी के दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं। मंदिर के पट धनतेरस के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाते हैं। जो कि गोवर्धन पूजा के बाद फिर से सालभर के लिए बंद हो जाते हैं।

हाथी पर विराजमान हैं मां लक्ष्मी
मंदिर में मां लक्ष्मी पांच हाथियों पर विराजमान हैं। उनके साथ ही रिद्धि-सिद्धि के स्वामी भगवान श्री गणेश और विद्या की देवी मां सरस्वती की भी प्रतिमा स्थित है।

ये भी पढ़ें: Diwali 2022: मध्यप्रदेश के एक गांव की अनोखी परंपरा, दीवाली पर तीन दिन तक ब्राह्मणों का चेहरा नहीं देखते लोग

 

करोड़ों को आभूषणों से सजता है मंदिर
दीवाली के मौके पर देश के सभी मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और फूलों की सजावट की जाती है, लेकिन रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में फूलों से नहीं बल्कि भक्तों द्वारा लाई गई नोटों की गड्डियों और उनके गहनों से मंदिर और मां लक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर की आकर्षक सजावट को देखने के लिए लोग दूर-दूर से रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर में लगे आभूषणों की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की होती है।

ये भी पढे़ं: Dhanteras 2022: यहां 200 वर्षों से आरोग्य का आशीष दे रहे हैं धन्वंतरि देव, जड़ी-बूटियों से होता है अभिषेक

प्रसाद में मिलते हैं आभूषण और पैसे
दीवाली के दिन से पहले लोग इस मंदिर में नोटों की गड्डियां और आभूषण लेकर आते हैं। जिन्हें मंदिर में एंटी कराकर जमा कराया जाता है, लोगों को उनके गहनों और पैसों के बदले टोकन दिया जाता है। भक्तों द्वारा जमा किए गए पैसों और आभूषणों से मां लक्ष्मी और मंदिर को सजाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन टोकन लाने वाले भक्तों को गहने और पैसे प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं। भक्त मंदिर से मिलने वाले प्रसाद को हमेशा संभालकर रखते हैं, उनका मानना है कि जो गहने और पैसे मंदिर में चढ़ते हैं वो समृद्धि लाते हैं। मंदिर में महिलाओं के प्रसाद के रुप में श्रीयंत्र, सिक्का, कौड़ियां, अक्षत, कंकूयुक्त कुबेर पोटली दी जाती है, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।
 

देश का इकलौता मंदिर
रतलाम में स्थित महालक्ष्मी मंदिर इकलौता मंदिर है जहां भक्तों के लाए हुए गहनों से मां का श्रृंगार किया जाता है। ऐसा मंदिर देश में कहीं और नहीं है। इस मंदिर में दीवाली पर की गई नोटों और गहनों की सजावट देखने लायक होती है। बीते कई वर्षों से मंदिर में सजावट इसी तरह से की जा रही है, लेकिन आज तक मंदिर में कभी किसी का एक भी कहना कम नहीं हुआ।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन