Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: INC Presidential Election: ना-नुकुर के बाद हो ही गई दिग्विजय की एंट्री, क्या थरूर और गहलोत का गेम ओवर?

News Desk / Thu, Sep 29, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर क्या चला, सियासी तूफान खड़ा हो गया। कांग्रेस आलाकमान भी इस आग को शांत नहीं कर सका तो गेम ही बदल दिया गया। अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को केरल से दिल्ली बुलाकर चुनाव लड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वे अपना नामांकन दाखिल कर देंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्या दिग्विजय सिंह की एंट्री के बाद अब तक दावेदारी कर रहे शशि थरूर और अशोक गहलोत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी की रेस का गेम ओवर हो गया है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस यानी INC के अध्यक्ष के चुनावों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम आगे चल रहा था। हालांकि, राजस्थान में उनके समर्थक विधायकों ने जिस तरह के हालात बनाए, उससे पार्टी की किरकिरी हुई। खासकर आलाकमान की किरकिरी हुई। भले ही इसे अशोक गहलोत का जादू और मुख्यमंत्री की कुर्सी के प्रति उनका प्रेम बताया जा रहा हो, आलाकमान उनसे नरााज है। गुरुवार को गहलोत और सोनिया गांधी की मुलाकात होने वाली है। गहलोत कह चुके हैं कि वे चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी नामांकन भरने की बात कह चुके हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह को बुलाकर आलाकमान ने गेम ही बदल दिया है। जानिए, अशोक गहलोत और शशि थरूर का गेम दिग्विजय सिंह कैसे बिगाड़ सकते हैं। 

पहले भी दावेदारी की थी दिग्विजय सिंह ने
कुछ दिन पहले भी दिग्विजय सिंह ने यह बयान देकर चौंका दिया था कि वे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, जबलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो उसमें साफ कर दिया कि वह ऐसा नहीं कर रहे। हालांकि, ना-नुकूर के बाद अब उनकी दावेदारी ने समीकरण बदल दिए हैं। अब सूत्र बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह कुछ विधायकों के साथ दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक बन सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो दिग्विजय सिंह के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। 
 
गांधी परिवार के विश्वासपात्र नेता
दिग्विजय सिंह 1987 से ही गांधी परिवार के करीबी रहे हैं। राजीव गांधी की मौत के बाद वह सोनिया गांधी के विश्वासपात्र बने। इसके बाद राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद वह उनके मार्गदर्शक बने। कांग्रेस में कई नेताओं ने पार्टी के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन दिग्विजय सिंह हमेशा गांधी परिवार और पार्टी के साथ खड़े रहे। साथ ही वह विरोधियों के खिलाफ खुलकर बोले भी। ऐसे में गांधी परिवार के लिए उनका चुनौती बनने की संभावना कम है।
 
दिग्विजय इसलिए मजबूत नेता
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और लंबे समय से दिग्विजय सिंह की सियासत के गवाह रहे प्रभु पटैरिया कहते है कि दिग्विजय सिंह स्वाभाविक रूप से पॉवरफुल हैं। वह अल्पसंख्यकों के साथ ही हिंदुओं को भी साथ लेकर चलते हैं। वह अल्पसंख्यकों के हितों का ख्याल रखते है। अल्पसंख्यकों की 20 प्रतिशत आबादी है। अब सपा, बसपा जैसी पार्टियों से मुस्लिमों का जुड़ाव खत्म हो रहा है। दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के वोटबैंक का फायदा मिल सकता है। 
 
राजा का ग्राउंड कनेक्ट जबरदस्त 
दिग्विजय सिंह का काम करने का अपना एक खास तरीका है। प्रदेश में वह कांग्रेस के एकमात्र नेता है, जिनका नेटवर्क आज भी नीचे तक है। दिग्विजय सिंह कई राज्यों के प्रभारी रहे हैं। उनके विपक्ष के अलावा एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं से भी संबंध अच्छे है। इसका भी कांग्रेस को फायदा मिलेगा। आज के समय विपक्षी नेताओं को साथ लेकर चलने और बीजेपी को जवाब देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावेदारों में दिग्विजय सिंह ही सबसे मजबूत दिखते है।
 
पॉलिटिकल मैनेजमेंट जबदस्त
दिग्विजय सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह कोई भी बात बिना तथ्यों के नहीं कहते हैं। उनका पॉलिटिकल मैनेजमेंट जबदस्त है। वह हर राजनीतिक चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहते है। यह उन्होंने कई बार साबित भी किया है। जो 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है।
 
राजनीति का लंबा अनुभव
दिग्विजय मध्यप्रदेश में दस साल मुख्यमंत्री रहे। उनके पास ऑल इंडिया कांग्रेस का महासचिव रहते कई राज्यों का प्रभार भी रहा। इनमें असम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा और बिहार राज्य शामिल है। इनमें कई जगह उनके समय सरकार बनी तो कहीं कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा। अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा की प्लानिंग दिग्विजय सिंह ने ही की है, जिसे भारी समर्थन मिल रहा है।
 
यह है कमजोर पक्ष
दिग्विजय सिंह अल्पसंख्यकों हितों को लेकर खुलकर बोलते है। इसे उनकी कमजोरी और मजबूती दोनों ही कहा जा सकता है। कमजोरी ज्यादा है। दरअसल, बीजेपी को हिंदुत्व को एकजुट करने का मुद्दा मिल जाएगा। कई बार उनके बयानों को लेकर उन पर बीजेपी के साथ ही कांग्रेस के कुछ नेता भी हमलावर होते रहे हैं। इसका खामियाजा पार्टी को वोट कटने के रूप में उठाना पड़ा है। उन पर श्रीमान बंटाढार का टैग भी भाजपा ने लगाया हुआ है।  

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन