Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: अमरकंटक मेले पर बड़ी मीटिंग: कलेक्टर सोनिया ने महाशिवरात्रि पर्व से पहले अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा निर्देश ?

MP CG Times / Thu, Feb 24, 2022

अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक में एक मार्च को आयोजित महाशिवरात्रि पर्व के परिप्रेक्ष्य में 27 फरवरी से 3 मार्च तक 5 दिवसीय महाशिवरात्रि मेला आयोजित किया जाएगा. अमरकंटक में वर्षों से परम्परागत रूप से महाशिवरात्रि पर्व सम्पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाता रहा है, जिसके परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष पुनः मेला का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में आवश्‍यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले में मेला ग्राउण्ड की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम की स्थापना, कार्यपालन दण्डाधिकारियों की ड्यूटी, कानून व्यवस्था, वाहन पार्किंग, यात्री कर और पार्किंग कर, सफाई व्यवस्था, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य, पेयजल, अलाव, मूत्रालय एवं शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, फायर ब्रिगेड की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा कर बिन्दुवार जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई. कलेक्टर सोनिया मीना ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्‍यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि मेले के लिए विद्युत, कानून व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य व्यवस्था और अन्य आवश्‍यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जांए. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पांच दिवसीय मेले के दौरान सुनिश्चित की जाए. सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पॉलीथीन का उपयोग न हो यह भी अधिकारी सुनिश्चित करें. प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से संबंधित साईन बोर्ड लगाए जांए. नर्मदा नदी में स्नान करने वालों के लिए स्थान निर्धारित कर लाईफ जैकेट के साथ होमगार्ड के आपदा मोचन दल की तैनातगी की जाए. मेले में अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यिूटी सुनिश्चित की जाए. मॉनीटरिंग के लिए प्रभारी अधिकारी बनाए जांए. उन्होंने कहा कि मेले में विभागीय प्रदर्शनियों के साथ ही आजीविका मिशन से जुड़े स्वसहायता समूहों के स्थानीय उत्पाद तथा एक जिला एक उत्पाद के प्रोडेक्ट को भी बिक्री हेतु प्रदर्शित किया जाए. बैठक में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने श्रद्धालुओं के भीड़ नियंत्रण के लिए और नर्मदा नदी पर बने सरोवर में बैरीकेडिंग सुनिश्चित, यात्रियों के वाहन पार्किंग, मार्ग डायवर्सन के लिए बैरीकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बैरीकेडिंग के साथ ही मैटल डिटेक्टर व महिला पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस बल, होमगार्ड के जवानों की तैनातगी की जाएगी. मेला व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ को मेला अधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है. मेले की सम्पूर्ण व्यवस्था में समन्वय एवं पर्यवेक्षण की सम्पूर्ण जिम्मेवारी अपर कलेक्टर अनूपपुर को सौंपी गई है. बैठक में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी, तहसीलदार टीआर नाग, जनपद पुष्पराजगढ़ के सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी, सीएमओ अमरकंटक चैन सिंह परस्ते, डूडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी ज्योति सिंह, ओरियन्ट पेपर मिल के पीआरओ नागेन्द्र यादव, महिला बाल विकास के डीपीओ विनोद परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन