Logo
Breaking News Exclusive
1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था

: मुंगेली में सरपंच-सचिव की मनमानी बेलगाम: कलेक्टर साहब...आपके जिम्मेदार स्कूल में बना दिए दुकान, शिक्षा विभाग की नाकामी या सांठगांठ ?

मुंगेली. आमतौर पर ग्रामीणों द्वारा सरकारी जगहों पर बेजाकब्जा करने का मामला सामने आता है, लेकिन यदि पंचायत ही बेजा कब्जा कर निर्माण काम कराए तो फिर यह मामला अलग ही हो जाता है. कुछ ऐसा ही मुंगेली जिले के बरेला में हुआ है. जहां पंचायत के सरपंच सचिव ने नियम के विरुद्ध जाकर प्राथमिक स्कूल परिसर में दुकान बना दिया है. शिक्षा विभाग के जिम्मेदार गहरी नींद में हैं.

बता दें कि, स्कूल परिसर के अंदर बने इस दुकान से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. वहीं नियमों की दुहाई देने वाली निर्माण एजेंसी पंचायत विभाग ने भी आंख मूंदकर स्कूल परिसर के अंदर दुकान बनाने की अनुमति कैसे दे दी और निर्माण भी पूरा हो गया, यह बड़ा सवाल है. वहीं अब स्थानीय लोग और पालक जब विरोध पर उतर आए हैं तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को लेकर किस तरह एक्शन लेते है यह भी देखने वाली बात होगी. वहीं ताज्जुब की बात यह भी है कि, मेनरोड के ऊपर बने स्कूल परिसर के अंदर दुकान पर आखिरकार ज़िम्मेदार अधिकारियों की नजर कैसे नही पड़ रही है. वहीं बरेला पंचायत के सरपंच कृष्णा यादव ताल ठोंककर कह रहे हैं, इसके लिए बकायदा पंचायत में प्रस्ताव हुआ है और सब कुछ सिस्टम से बन रहा है. हालांकि, इसकी जानकारी जब जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई तो उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिली है जांच के उपरांत ही कुछ कह पाऊंगा. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन