Logo
Breaking News Exclusive
टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल

: MP पंचायत चुनाव पर लगी रोक: शिवराज कैबिनेट के बाद अब राज्यपाल की भी मुहर, गजट नोटिफिकेशन जारी, जानिए क्यों रद्द करना पड़ा चुनाव ?

MP CG Times / Sun, Dec 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पर रोक लग गई है. शिवराज कैबिनेट में चुनाव रोके जाने पर सहमति बन गई है. कैबिनेट बैठक में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पंचायत चुनाव कराए जाने का अध्यादेश वापस लेने का प्रस्ताव पेश किया. इस पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब राज्यपाल ने भी मुहर लगा दी है. राज्यपाल की मुहर के बाद अध्यादेश वापसी का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश वापस लेने का गजट नोटिफिकेशन जारी. कांग्रेस नेता सैयद जाफर ने ट्वीट कर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन एक निश्चित समय में सत्य जरूर विजय होता है. आज सत्य की विजय हुई. बाबा साहब अंबेडकर के सविधान से छेड़छाड़ करने वाली भाजपा सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा. प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के इशारे को समझा. 2014 के आरक्षण को निरस्त कर दिया. अब हम 2022 के चुनाव के लिए रोटेसन के आधार पर नये आरक्षण के लिए तैयार हैं. MP पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर: शिवराज सरकार ने पास किया चुनाव निरस्त करने का प्रस्ताव, राज्यपाल को भेजा, अब हस्ताक्षर का इंतजार प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस अध्यादेश के आधार पर पंचायत चुनाव हो रहे थे. उस अध्यादेश को वापस लेने पर रोक के हालात बनते हैं. राज्य सरकार ओबीसी आबादी और वोटरों की भी गिनती कर रही है. इसके अलावा शिवराज कैबिनेट की बैठक में हंड्रेड डायल योजना को मंजूरी दे दी गई. ये योजना जारी रहेगी. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के लिए 215 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल गई है. प्रदेश में 65 कन्या छात्रावास खोले जाएंगे. अनूपपुर में करप्शन का गोरखधंधा: सेड में 14 लाख पानी में बहाया, अब मंगल भवन में 1 करोड़ 30 लाख डूबाने की तैयारी, आंख में पट्टी बांध बैठे जिम्मेदार अधिकारी गौरतलब है कि दो दिन पहले ही प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके संकेत दे दिए थे. उन्होंने कोरोना का हवाला देते हुए कहा था कि लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ भी नहीं है. मैं सीएम शिवराज सिंह के सामने अपनी बात रखूंगा. जान है तो जहान है. कोरोना काल में हुए चुनाव से काफी नुकसान हुआ था. दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव टाले जाने चाहिए. 75 लाख के मंगल भवन में करप्शन का अंमगल: घटिया निर्माण के कारण चारों ओर से पड़ी दरारें, कमीशनखोरी से जर्जर हालत में बिल्डिंग कोरोना को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा था 18 साल से कम उम्र के बच्चे जो भारत के भावी निर्माता हैं हम रिस्क नहीं ले सकते हैं. लेकिन कोचिंग सेंटर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए चलाएं. विगत 24 घंटे में कोरोना के 32 नए प्रकरण आए हैं. जबकि 14 स्वस्थ होकर घर गए हैं. अभी प्रदेश में 209 एक्टिव केस हैं. कल कोरोना जांच के लिए 62 हजार 900 सैम्पल लिए गए. अनूपपुर में भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार: चेक डैम का 14 लाख पानी में बह गया, कमिश्नर, CEO के निर्देश को ठेंगा, घटिया निर्माण करा सचिव-ठेकेदार ने लूटा सरकारी खजाना सीएम से चुनाव टालने पर चर्चा मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा पंचायत चुनाव टालने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. गृह विभाग स्थिति को देखते हुए आगे फैसले लेगा. कोरोना के कारण पंचायत चुनाव टालने चाहिए. मैं सीएम के सामने अपनी बात रखूंगा. बीजेपी कभी चुनाव से नहीं बचती है. ये काम कांग्रेस करती है, क्योंकि बीजेपी कोर्ट नहीं गई थी. बता दें कि ओबीसी आरक्षण पर चल रहे सियासी घमासान को देखते हुए शिवराज सरकार ने पंचायत चुनाव को टालने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही विधानसभा में संकल्प पारित करवा चुके हैं. इसके तहत बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव नहीं होगा. हालांकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जिस पर जनवरी 2022 में सुनवाई होनी है.   https://youtu.be/nX92re-VMuY   read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन