Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

5 साल से बिना अनुमति क्लिनिक, हर बीमारी का इंजेक्शन : गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

MP CG Times / Wed, Sep 23, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उरमाल गांव के कश्यपपारा में बिना अनुमति कथित रूप से एक क्लिनिक पिछले 5 साल से संचालित हो रहा है। यहां इलाज करने वाले बै लोचन के पास मेडिकल डिग्री नहीं होने का आरोप है।

क्लिनिक में मरीजों को दवा देने के साथ खून की जांच और इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं। छोटे से कमरे में चल रहे इस क्लिनिक में नर्सिंग होम एक्ट के तहत तय मानकों का पालन भी नहीं होने की बात सामने आई है।

क्लिनिक में रोजाना मरीजों की भीड़ जुटती है। आसपास के लोगों के अलावा ओडिशा से भी मरीज यहां इलाज कराने पहुंचते हैं। क्लिनिक संचालक हड्डियों और जोड़ों के दर्द समेत कई बीमारियों के इलाज का दावा करता है।

मरीजों के मुताबिक यहां सरकारी अस्पताल की तुलना में कम खर्च में और जल्दी इलाज हो जाता है। इलाज, दवा और इंजेक्शन के लिए मरीजों से करीब 200 से 1 हजार रुपए तक लिए जाते हैं।

हर मर्ज में 2-3 तरह के इंजेक्शन लगाने का दावा

क्लिनिक में आने वाले मरीजों को अलग-अलग बीमारियों में दो से तीन तरह के इंजेक्शन लगाए जाने का दावा है। पूछताछ में बै लोचन ने खुद को पैथोलॉजिस्ट बताया।

उसने कहा कि मरीज खुद इंजेक्शन लेकर आते हैं और वह उन्हें लगा देता है। अनुमति के सवाल पर उसने कहा कि उसके पास अनुमति है, लेकिन वह इसे दिखाने के लिए तैयार नहीं हुआ।

बै लोचन का दावा है कि बीएमओ, सीएमओ और कलेक्टर तक यहां आ चुके हैं। उसने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों का उसके इलाज पर भरोसा है, इसलिए उसे इलाज करने से कोई रोक नहीं सकता। हालांकि, प्रशासन के पास अब तक इस क्लिनिक के इलाज को लेकर कोई लिखित शिकायत पहुंचने की बात सामने नहीं आई है।

2019 में कलेक्टर ने कराया था क्लिनिक सील

गरियाबंद के तत्कालीन कलेक्टर श्याम धावड़े 2019 में मिली शिकायत के आधार पर अपनी मौजूदगी में इस क्लिनिक पर कार्रवाई कर चुके हैं। उस समय क्लिनिक उरमाल की मुख्य बस्ती में संचालित हो रहा था।

छापेमारी के दौरान उसे सील कराया गया था। करीब डेढ़ साल बाद क्लिनिक को दोबारा उरमाल के आश्रित कश्यपपारा में शुरू कर दिया गया।

क्लिनिक संचालक बै लोचन मूल रूप से कटक जिले का रहने वाला बताया गया है। उसने उरमाल का वोटर कार्ड और आधार कार्ड भी बनवा लिया है।

बीएमओ बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे

मैनपुर बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने कहा कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा और अगर क्लिनिक का संचालन अवैध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन