Logo
Breaking News Exclusive
टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा  टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा 

: तलाक और TV शो के बीच सानिया मिर्जा ने इस शख्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देखें वीडियो

News Desk / Tue, Nov 15, 2022


सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों के बीच सानिया ने कल अपना जन्मदिन किसी और शख्स के साथ मनाया। सानिया और उनके इस दोस्त के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। जहां एक तरफ सानिया और शोएब के तलाक की खबरें मीडिया में छाई हैं, वहीं पिछले कुछ दिनों में कुछ ऐसी बातें भी सामने आई हैं जिनसे इन दोनों सिलेब्रिटीज के फैन्स उलझन में पड़ गए हैं। अब सानिया ने अपने इस खास दोस्त के साथ जन्मदिन भी मनाया जिससे सानिया और शोएब के रिश्ते को लेकर उलझनें और बढ़ गई हैं। 

15 नवंबर को टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन पर उनके पति क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक बहुत ही रोमांटिक फोटो शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन सानिया ने किसी और के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया है। उनका नाम है फराह खान। जी हां, सानिया मिर्जा ने फराह खान के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट किया। कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान की सानिया मिर्जा के साथ बहुत अच्छी दोस्ती बताई जाती है। फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सानिया के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया है। 


सानिया इस वीडियो में काफी खुश लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया उनकी मां के साथ एक टेबल पर बैठी हैं। दोनों के सामने केक है और दोनों केक काटकर सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में फराह खान की आवाज भी सुनाई दे रही है और वह सानिया के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं। इससे पहले भी फराह खान ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ एक फोटो शेयर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया अब अलग से फ्लैट लेकर दुबई में रहती हैं। फराह खान ने भी सानिया के साथ दुबई की ही ये फोटो शेयर की थी।  
यहां पर सानिया ने पति शोएब मलिक के साथ उनके जन्मदिन से संबंधित कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। जबकि शोएब ने सानिया के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी थी। इससे सवाल खड़ा होता है कि क्या सच में दोनों के बीच कुछ नहीं रह गया है? शोएब ने पोस्ट में जन्मदिन की बधाई सानिया को देते हुए लिखा था, आपको जन्मदिन मुबारक हो। आपके बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं! शेयर की गई फोटो में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्‍करा रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। 
वहीं, इससे पहले सानिया और शोएब को दुबई में साथ देखा गया था जब इनके बेटे ईशान मिर्जा का जन्मदिन था। यहां पर भी शोएब ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों की फोटो शेयर की थी लेकिन सानिया ने ऐसा नहीं किया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन