Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: Jio फिर आई 4G स्पीड में नम्बर 1, Airtel अपलोड स्पीड में छूटा पीछे

News Desk / Thu, Nov 17, 2022


भारत में 5G नेटवर्क का रोल आउट तेजी से हो रहा है। ऐसे में 4G नेटवर्क का देश में क्या हाल है, इसके बारे में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। ट्राई (TRAI) द्वारा जारी किए अक्टूबर 2022 के आंकड़े बताते हैं कि इस बार भी रिलायंस जियो ने बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियों को 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में पछाड़ दिया है। इससे पहले महीने यानि सितंबर में भी Jio 4G सबसे ज्यादा डाउनलोड स्पीड के साथ टॉप पर थी। वहीं, देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel के लिए आंकड़े चिंताजनक हैं। आपको बताते हैं कि देश में टेलीकॉम कंपनियों की औसत 4G डाउनलोड और अपलोड स्पीड की क्या स्थिति है। 

TRAI ने अक्टूबर 2022 के लिए इंटरनेट स्पीड टेस्ट के आंकड़े बताए हैं। अथॉरिटी के MySpeed Portal पर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में रिलायंस जियो की सबसे ज्यादा औसत 4G डाउनलोड स्पीड है। इतना ही नहीं, इस बार के आंकड़े बताते हैं कि जियो की स्पीड में 1.2 Mbps का इजाफा भी हुआ है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इस वक्त 20.3Mbps की डाउनलोड स्पीड के साथ टॉप पर है। कंपनी के नेटवर्क पर अपलोड स्पीड भी सबसे ज्यादा पाई गई है। वहीं, बात Airtel की करें तो इस बार भारती एयरटेल की एवरेज 4G डाउनलोड स्पीड 15Mbps रही। तीसरे नम्बर पर वोडाफोन आईडिया (Vi) आई है जिसकी औसत 4G डाउनलोड स्पीड 14.5Mbps है। 

देश में औसत 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो की टक्कर में कोई कंपनी नहीं है। देखा जाए तो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से कंपनी लगभग 5Mbps की स्पीड से आगे है। बात अगर अपलोड स्पीड की करें तो यहां भी रिलायंस जियो नम्बर 1 पर है। कंपनी की औसत 4जी अपलोड स्पीड 6.2Mbps है। यहां वोडाफोन आइडिया एयरटेल को पछाड़ दूसरे नम्बर पर आ गई है। Vi की औसत 4जी अपलोड स्पीड 4.5Mbps  है। जबकि एयरटेल की औसत 4जी अपलोड स्पीड में गिरावट आई है। अब कंपनी की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 2.7Mbps पर पहुंच गई है। यह स्पीड की जियो की स्पीड के आधे से भी कम है। 


इसके अलावा, जियो तेजी से अपने 5G नेटवर्क को देश के बाकी हिस्सों में रोल आउट कर रही है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने हाल ही में भारत के दो और शहरों को अपनी 5जी सर्विस से जोड़ दिया है। जियो का ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क अब बेंगलुरू और हैदराबाद में भी लाइव कर दिया गया है। इससे पहले रिलायंस की 5जी सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा जैसे शहरों में ही उपलब्ध थी। Reliance Jio True 5G अब भारत के 8 शहरों में उपलब्ध हो गया है। कंपनी का कहना है कि वह धीरे-धीरे वह 5जी सेवाओं को देश के अन्य हिस्सों में शुरू कर रही है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन