Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: Weather Update: त्योहारों पर छाये चक्रवाती बादल IMD ने इन राज्यों में जताई बारिश की आशंका

News Desk / Sat, Oct 22, 2022


Publish Date: | Sat, 22 Oct 2022 01:01 PM (IST)

Weather Forecast: धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के मौके पर कई राज्यों में बारिश लोगों का मजा बिगाड़ सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा यह संभावित चक्रवात 25 अक्तूबर को ओड़िशा के तट को छोड़ पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है। अनुमान है कि इसकी वजह से काली पूजा व दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

चक्रवाती तूफान की आशंका

IMD ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है और अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इस कारण 23 अक्तूबर से ओड़िशा के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में इसके ज्यादा असर को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं रविवार से ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई तटीय राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान की आशंका को ध्यान में रखते हुए हालात से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाया है और राज्य में 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। राज्य ने तटीय इलाके के जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है और मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के दौरान हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन