Logo
Breaking News Exclusive
टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा  टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा 

: Viral Video: दिवाली के मौके पर रॉकेट छोड़ने का अनोखा स्टाइल IFS ने शेयर किया वीडियो

News Desk / Sat, Oct 22, 2022


Publish Date: | Sat, 22 Oct 2022 11:12 AM (IST)

Viral Video: दिवाली के मौके पर पटाखे चलाने का अपना ही अलग मजा है। इस काम में भी लोग कितने क्रिएटिव हो सकते हैं, इसका नमूना दिखा एक वायरल वीडियो में, जिसे एक आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया है। इनके शेयर करने के बाद यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे आपको बता दें कि पटाखे जलाने में सावधानी बरतना जरुरी है और हम आपको ऐसा करने की सलाह बिल्कुल नहीं दे रहे। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को पटाखे जलाना बहुत पसंद होता है। इसमें कई लोग तो इतने एक्सपर्ट हो जाते हैं कि बेझिझक और बिना डरे पटाखे चला लेते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं, जो सिगरेट से रॉकेट चलाते हैं। वैसे इनका ये वीडियो पुराना है, लेकिन दिवाली के मौके पर एक बार फिर काफी वायरल हो रहा है। इसे आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda IFS) ने ट्विटर पर शेयर किया है। उसके बाद से इस पर काफी यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। देखिये ये मजेदार वीडियो -

आपको बता दें कि आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर ट्विटर पर जानवरों से जुड़े और अन्य हैरतंगेज वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। दिवाली नजदीक आते ही उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। यूं तो ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन सुशांत ने जिस तरह के कमेंट के साथ इसे पोस्ट किया है, उसके बाद इस पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं।

वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति नजर आ रहा है जो सड़क के बीच खड़ा है और उसके हाथों में ढेर सारे लंबे वाले रॉकेट (man cigarette rocket video) हैं। मुंह में उसने सिगरेट दबाई है और एक-एक कर उस सिगरेट से रॉकेट को जला रहा है। उसके हावभाव देखकर लग रहा है जैसे उसे पटाखों से जरा भी डर नहीं लगता। सुशांत ने पोस्ट के साथ मजाक में लिखा- “नासा का फाउंडर जरूर भारत से रहा होगा!” दिवाली के वक्त फिर से वायरल हुए इस पोस्ट पर सुशांत को 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन