Logo
Breaking News Exclusive
टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा  टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा 

: Ghaziabad Crime: दिल्ली की युवती के साथ 5 लोगों ने की दरिंदगी पिटाई के बाद बोरे में भरकर फेंका

News Desk / Wed, Oct 19, 2022


Publish Date: | Wed, 19 Oct 2022 11:36 AM (IST)

Ghaziabad Crime। दिल्ली की युवती के साथ गाजियाबाद में एक बार फिर निर्भया जैसी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 5 लोगों ने सामूहिक दरिंदगी की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती की जमकर पिटाई भी की और बोरे में भरकर सड़क पर फेंक दिया। गाजियाबाद के एसपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि 18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली थी कि आश्रम रोड के किनारे एक महिला पड़ी हैं। टीम मौके पर पहुंची और उनको अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और एक दिन पहले अपने भाई का जन्मदिन नंदग्राम मनाने आई थीं। उन्होंने कहा कि युवती के भाई ने उन्हें रात में छोड़ा था, जहां से कुछ लोग युवती को ले गए थे। यह महिला इन लोगों से पूर्व से ही परिचित थी। महिला ने बताया कि 5 लोगों ने इनके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर पर हमने मामला दर्ज़ किया और 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

प्राइवेट पार्ट में डाला रोड

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की युवती जब दिल्ली लौट रही थी, उस समय 5 आरोपियों ने अपनी स्कोर्पियो कार में उसे अगवा कर लिया था और सुनसान स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया और प्राइवेट में राड भी डाला। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती की जमकर पिटाई की और मरा समझकर बोरे में भर दिया। इसके बाद सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित युवती की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाई के घर गाजियाबाद आई थी युवती

पुलिस ने बताया कि युवती का भाई गाजियाबाद में रहता है और वह अपने भाई के जन्मदिन पर दिल्ली से गाजियाबाद आई थी। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों के साथ पीड़िता युवती के परिजनों का पुराना प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। युवती की शिकायत के बाद गाजियाबाद पुलिस ने 5 में से 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।

आश्रम रोड पर घायल मिली थी युवती

पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता आश्रम रोड के पास घायल अवस्था में मिली थी और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही इस मामले में गाजियाबाद एसएसपी को भी नोटिस जारी किया गया है।

Posted By: Sandeep Chourey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन