Logo
Breaking News Exclusive
टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा  टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा 

: Apple Watch से बची खाई में गिरे स्टूडेंट की जान, Tim Cook ने दी स्वस्थ होने की शुभकामना

News Desk / Thu, Nov 17, 2022


अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple की वॉच की मदद से बहुत से लोगों के खतरे से बचने की घटनाएं हुई हैं। इसी तरह का एक मामला महाराष्ट्र में हुआ है जहां पुणे के एक छात्र स्मित मेहता के ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने पर एपल वॉच की मदद से उनकी जान बची है। 

NEET एग्जाम की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय मेहता जुलाई में अपने दोस्तों के साथ मुंबई के निकट लोनावला में ट्रैकिंग पर गए थे। बारिश होने से रास्ते पर फिसलन की वजह से वह ट्रैकिंग से वापसी के दौरान खाई में गिरकर चोटिल हो गए थे। मेहता ने बताया,  "मैं एक पेड़ पर गिरा था और पत्थर पर फंस गया था। मैं घाटी के किनारे पर पहुंच गया था।" हालांकि, वह ऊंचाई से गिरने के बावजूद किसी तरह बच गए लेकिन टखने और कुछ अन्य जगहों पर चोट लगने के कारण वह उठ नहीं पा रहे थे। ऐसे में एपल वॉच सीरीज 7 उनका सहारा बनी। मेहता ने बताया कि उन्होंने अपने फोन एक दोस्त में बैग में रख दिया था। 

इसके बाद मेहता ने अपनी एपल वॉच की मदद से अपने अभिभावकों को कॉल कर मदद मांगी। कुछ देर बाद बचाव दल वहां पहुंच गया और उन्होंने कुछ अन्य लोगों की मदद से मेहता को सुरक्षित निकाल लिया। मेहता की मुंबई के एक हॉस्पिटल में सर्जरी हुई और अब वह लगभग स्वस्थ हैं। मेहता ने इस घटना की जानकारी कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook को ईमेल से दी। इसका उन्हें जवाब भी मिला है जिसमें टिम ने मेहता को जल्द ठीक होने की शुभकामना दी है। 

हाल ही में एपल वॉच की वजह से अमेरिका के वॉशिंगटन में एक महिला की जान बची थी। इस मामले में 42 वर्षिय महिला को उसके पति ने जिंदा दफना दिया गया था लेकिन Apple Watch की वजह से उस महिला की जान बच गई। यंग सूक को उसके पति ने चाकू मारने और उसके हाथ-पैर बांधने के बाद जंगल में एक सुनसान जगह पर जिंदा दफन कर दिया। इसके बाद सूक ने अपनी Apple Watch से 911 (आपातकालीन सेवा) पर संपर्क करने के साथ ही बेटी और बेस्ट फ्रेंड को अलर्ट भेज दिया था। इससे पहले एपल वॉच की मदद से एक 12 वर्षीय लड़की को कैंसर होने का पता चला था। इसके बाद उसकी सर्जरी की गई और वह स्वस्थ हो रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन